Wednesday, April 17, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली वासियों को मॉनसुन के लिए करना पड़ेगा अभी और इंतज़ार

दिल्ली वासियों को मॉनसुन के लिए करना पड़ेगा अभी और इंतज़ार

प्रियंका आनंद

नई दिल्ली।। दिल्ली वासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने में फिलहाल कुछ समय शेष है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस बार 27 जून को दिल्ली में मॉनसुन के आने की संभावना दिख रही है। पिछले दिनों राजधानी में प्री-मॉनसुन की बौछारों से लोगों को कुछ राहत महसुस हुई थी लेकिन वर्तमान स्थिति में फिर लोगों के पसीने छुटते नज़र आ रहे हैं।

IMD के अनुसार दिल्ली में 27- 29 जुलाई के आस पास मॉनसुन के आगमन की पूरी संभावना होती है। बीते वर्षों के मुकाबले इस साल दिल्ली में हिट वेव यानी लूं से लोगों को काफी परेशानी का सामना करते देखा गया। हाल ही में आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में सामान्य मॉनसून के करीब रहने की संभावना है। पिछले साल भी दिल्ली में देर से मॉनसून आने की खबर सामने आई थी।

ये भी पढ़ेंपहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू

जहां हर साल 13 जुलाई को ही मॉनसुन दिल्ली में दस्तक दे देता था वहीं इस बार 19 सालों का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो गया। इस बार का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के पार नापा गया। उधर, पिछले दिनों राजधानी में प्री मॉनसून की बारिश भी देखी गई थी। हालांकि उसके बाद दिल्ली की गर्मी में कोई बदलाव नहीं देखा गया है लेकिन ये अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में दिल्ली में तेज़ हवाएं तो चलेगी लेकिन बारिश होने में फिलहाल थोड़ा समय शेष है। 25 जून को भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है यानी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में दिल्ली वासियों को मॉनसुन का बेसब्री से इंतज़ार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments