Tuesday, April 16, 2024
spot_img
Homeअन्यशहिद भगत सिंह के नाम पर मात्र 10 रूपये में इज़्ज़त की...

शहिद भगत सिंह के नाम पर मात्र 10 रूपये में इज़्ज़त की रोटी खिलाने की मुहिम

ब्यूरो रिपोर्ट, दिल्ली दपर्ण टीवी

मानव जीवन के लिए रोटी बहुत ही मूल ज़रूरत है। जिसके लिए कई बार अलग अगल जगहों पर भोजन वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं और कई जगह तो दिन के हिसाब से भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। एसा ही एक आयोजन दिल्ली के मॉडल टाऊन में किया गया। जहां पर शहीद भगत सिंह के नाम पर एक कल्ब की ओर से खाना वितरण किया गया।

इस वितरण की विषेश्ता ये रहीं कि मात्र 10 रूपये में हर ज़रूरत मंद को भर पेट खाना खिलाया जाए। यहां हर रोज़ अगल अगल खाना बना कर लोगों को खिलाया जाता है। इस खाना वितरण के आयोजक पुर्व विधायक करण सिंह और उनके सभी साथियों के द्रारा किया गया। ना केवल लोगों को खाना खिलाने की व्यवस्था है बल्कि जो लोग खाना अपने घर ले जाना चाहते हैं उनके लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें दिल्ली मैट्रो पर युवती से अश्लील हरकत…

करण सिंह की माने तो अब वह राजनीति में मन हटा कर लोगों की सेवा करना चाहते हैं जिसमें उनको काफि खुशी का अनुभव भी होता है। उनके इस मुहिम में उनके कई साथी भी मौजुद है जो समय समय पर उनको प्रोत्साहन करते रहते हैं और अपनी तरफ से भी उनकी मदद करने में हमेशा अग्रसर रहते हैं। करण सिंह की माने तो हमारा मकसद मात्र 10 रूपये में इज्जत की रोटी द्रारा लोगों को पौष्टिक आहार खिलाना है जिससे उनके मन को शांति का अनुभव होता है।

साथ ही उनके अन्य कार्यकर्ता ने बताया कि आने वाले समय में हम आंखों की जांच का भी कैंप लगाने वाले है जिसमे भी हमें उम्मिद है कि अधिक संख्या में लोग शामिल होगे जिससे लोगों की और सेवा का मौका मिल सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों का हित हो सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments