Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली मैट्रो पर युवती से अश्लील हरकत...

दिल्ली मैट्रो पर युवती से अश्लील हरकत…

एकता चौहान

महिलाओं के लिए सुरक्षित कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जोर बाग मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म पर सरेआम एक युवती से पता पुछने के बहाने एक व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकत की।  पीड़िता ने ट्वीट कर पुरी घटना की जानकारी दी और साथ ही आरोप लगाया कि स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसकी मदद नहीं की।

दरअसल, युवती ने ट्विटर पर बताया कि वो येलो लाइन मेट्रो से जोर बाग जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उससे पता पूछा तो युवती ने पता बताने में उसकी मदद की। जिसके बाद जब वे जोर बाग मेट्रो स्टेशन के बाहर कैब बुक करने लगी तब अपराधी एक बार दोबारा उसके पास आ गया और उसके साथ में बैठ गया। आरोपी के हाथ में एक फाइल थी। आरोपी ने युवती वो फाइल दिखाने के दौरान ही उसके साथ अश्लील हरकत की।

ये भी पढ़ें राजधानी दिल्ली फिर हुई शर्मसार।

जिसके बाद वो युवती काफी डर गई और एक पुलिस वाले की तरफ शिकायत करवे गई। पुलिस वाले ने उस युवती की बात नही सुनी और उसे उपर जाने को कहा। लड़की ने कहा में जैसे-तैसे ऊपर पहुंची और वहां जाकर पुलिस वालो को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस वालो ने CCTV फुटेज दिखाया। CCTV फुटेज में मैंने उस अपराधी को पहचान लिया।

पीड़िता आगे लिखती है कि ये घटना दिनदहाड़े 2 बजे हुई है। इस घटना के बाद अब मुझे घर से बाहर जाने में डर लगता है। युवती ने कहा कि वो एक साल से मेट्रो में यात्रा करती आ रही है। लेकिन अब उसे दिल्ली मेट्रो में जाने से डर लगता है।

युवती के साथ हुई इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरु कर दी है। इस बीच स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस घटना से युवती बेहद सदमे में है। इसलिए आरोपी को जल्द से जल्द ही गिरफ्तार किया जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments