Adarsh Nagar -शादी से पहले ही अभिषेक की गोली मार कर हत्या ,आरोप सलीम -मुमताज़ और उसकी साथियों पर?
-दिल्ली दर्पण ब्यूरो
आदर्श नगर। दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गयी। हमलावरों की संख्या आठ से दस बताई जा रही है, मृतक युवक 23 वर्षीय अभिषेक शालीमार बाग़ इलाके का रहने वाला है ,अभिषेक को इन सभी ने बहाने से लालबाग बुलाया था। आरोप इलाके के दबंग लोगों सलीम मुमताज़ और एक कथित सट्टेबाज़ और उनके साथियों पर है। जिला पुलिस उपायुक्त ने कई टीमें मामले की जांच में लगा दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार -रविवार मध्य रात की है। पुलिस को सूचना मिली थी की आदर्श नगर लाल बाग़ इलाके में एक युवक कूड़ा घर के पास पड़ा हुआ है। घायल हालत में युवक को बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मर्तक की पहचान 23 वर्षीय अभिषेक उर्फ़ चंगा के रूप में हुयी। अभिषेक की ह्त्या छाती पर ली मार कर की गयी थी। पुलिस ने मामला दर्ज़ जांच शुर कर दी है।
परिजनों का कहना है कि अभिषेक की सगाई लाल बाग़ में हुयी है। उसके पास फ़ोन आया था की उसकी मंगेतर बहुत बीमार है। अभिषेक वहां गया तो उसके बाद परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। अभिषेक की मंगेतर की माँ का कहना है कि उस पर कई लोगों ने हमला किया था। उसके दौड़ा दौड़ा कर मारा। जब वे पहुंचे तो उसका शव कूड़ा घर के पास पड़ा हुआ था। उसने अपनी जान बचने के लिए बहुत भाग भागदौड़ की लेकिन कामयाब नहीं हो सकता। परिजन इस मामले में सलीम,मुमताज़ और एक कथित सट्टेबाज डब्लू और उसकी साथियों पर आरोप लगा रहे है।अभिषेक एक सामाजिक कार्यकर्ता था।
अभिषेक की ह्त्या क्यों कि यह अभी जांच का विषय है ,लेकिन परिजनों का कहना है की उसके अपनी जान का ख़तरा था और वह इस बात का जिक्र अपनी मंगेतर से कर चुका था और वह उससे मिलकर कुछ बताना भी चाहता था। लेकिन उससे पहले ही उसकी ह्त्या कर दी गयी।