अग्रोहा शक्तिपीठ में हर्षो-उल्लास के साथ संपन्न हुआ हरियाली तीज महोत्सव

पुरे हरियाणा से पहुंची महिलाएं
राष्ट्रिय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग रहे मौजूद

पुनीत गुप्ता , दिल्ली दर्पण टीवी

अग्रोहा। अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन, हरियाणा प्रदेश इकाई के द्वारा अग्र-विभूति स्मारक (अग्रोहा शक्तिपीठ तीर्थ स्थल) में प्रदेश स्तरीय हरियाली तीज महोत्सव बहुत ही धूम-धाम से एवं हर्षो-उल्लास के साथ संपन्न हुआ, प्रदेश महिला अध्यक्ष सीमा बंसल ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हरियाणा के 20 जिलों से महिला अध्यक्ष एवं महिला महामत्री और सकैड़ों महिला सदस्यगण कार्यक्रम में उपस्थित रही और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।

समारोह में धर्मपत्नी सविता गर्ग संग राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं धर्मपत्नी सरोज गर्ग संग राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश गर्ग जी का सानिध्य रहा, बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिमा गुप्ता जी (धर्मपत्नी डॉ. कमल गुप्ता जी, मंत्री हरियाणा सरकार), विशिष्ट अतिथि पूजा बंसल धर्मपत्नी मोहित बंसल प्रदेश महामंत्री, कृति गोयल धर्मपत्नी विपिन गोयल प्रदेश प्रवक्ता उपस्थित रहीं। साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद गोयल, प्रदेश महामंत्री मोहित बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ गोयल, प्रदेश प्रवक्ता व प्रचार मंत्री विपिन गोयल, प्रदेश मंत्री अनिल गोयल व धनंजय अग्रवाल, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष राजेश गर्ग, जिला महामंत्री मुकेश गोयल, हिसार जिला कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन मित्तल, हिसार जिला युवा अध्यक्ष विशाल मित्तल विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहें।  

समारोह का शुभारम्भ भगवान अग्रसेन जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके, अतिथियों का सम्मान-अभिनन्दन किया गया, तत्पश्चात महिला प्रदेश एवं जिला इकाइयों द्वारा अनेंक सामाजिक संदेशों की झांकिया जैसे “बहू ही दजेह है, धन-दौलत से परहेज है” एवं हरियाली तीज के मधुर संगीतों पर नृत्य किया गया, जिससे समारोह को चार चंद लगे, साथ ही महिलाओं ने मिलकर झूले झूले एवं “आई लव अग्रोहा शक्तिपीठ” के समक्ष सेल्फी ली, इस मौके पर उपस्थित सभी महिलाओं हिसार महिला जिला इकाई की ओर से अध्यक्ष अनीता जैन एवं महामंत्री सुनीता जिंदल ने स्मृति चिन्ह भेंट किये।

ये भी पढ़ेंवज़ीर पुर विधान सभा की बुनकर कॉलोनी में वृक्षा रोपण की शानदार मिसाल

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि वैसे तो समय-समय पर अग्रोहा शक्तिपीठ की पावन धरा पर अनेंक राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित होते रहते है, आज महिलाओं का हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का इतना बड़ा आयोजन होना अपने-आप में ख़ुशी का विषय है, मैं आशा करता हूँ कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष अग्रोहा शक्तिपीठ में आयोजित हो, साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक इंसान के जीवन में माँ के रूप में महिलाएं उसकी प्रथम गुरु होती है, एवं महिलाएं समाज को संगठित करने में एवं संस्कारित समाज के निर्माण में अहम् भूमिका निभाती है, परन्तु आज समय की आवश्यकता है कि महिलाएं अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़े उन्हें संस्कारी बनाने में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करें और पश्चिमी देशों द्वारा फ़ैल रही अनेंक कुरूतियों से समाज को बचाने में अभी अपना योगदान देवें। उन्होंने कहा कि हमारे अग्रवाल समाज की महिलाओं में प्रतिभा एवं हर क्षेत्र का नेतृत्व करने का छमता कूट-कूट कर भरी है, बस जरूरत है तो उसका सही दिशा में उपयोग करने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गर्ग ने इस ऐतिहासिक सफल आयोजन के लिए प्रदेश महिला अध्यक्षा सीमा बंसल, प्रदेश महिला महामंत्री मनीषा अग्रवाल, हिसार जिला अध्यक्ष अनीता जैन, हिसार जिला महामंत्री सुनीता जिंदल और समस्त प्रदेश महिला इकाई व समस्त जिला इकाइयों की अध्यक्षा एवं महामंत्रियों को हार्दिक बधाई दी।

प्रदेश महामंत्री मोहित बंसल एवं प्रदेश प्रवक्ता विपिन गोयल ने बताया कि हमें ख़ुशी है कि हरियाणा में महिला इकाई मुख्य धरा के साथ कंधे से कन्धा मिला कर सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होती है, इतने बड़े समारोह का आयोजन महिला इकाई द्वारा करना अपने-आप में सराहनीय है, जिसके लिए हम सम्पूर्ण महिला इकाई को हार्दिक शुभकामनएं देते है और आशा करते है कि भविष्य में भी ऐसे ही बड़े-बड़े कार्यक्रम महिला शक्ति द्वारा अग्रोहा एवं अन्य हरियाणा जिलों में देखने को मिलेंगे।  

प्रदेश महिला महामंत्री मनीषा अग्रवाल ने बताया कि महिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा यह पहला मौका था कि हम सभी ने मिलकर प्रदेश स्तर पर हरियाली तीज का महोत्सव मनाया, उन्होंने कहा कि अग्रोहा की पावन धरा पर आयोजित होने से यह महोत्सव हम सभी महिलाओं के लिए बहुत खास रहा और हमेशा के लिए यादगार बना, उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन बनाने के लिए प्रदेश महामंत्री मोहित बंसल एवं जिला हिसार महिला अध्यक्ष अनीता जैन के योगदान एवं सहयोग की भूरी-भूरी प्रसंसा की। हिसार जिला अध्यक्षा अनीता जैन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी महिलाओं को धन्यावद ज्ञापन दिया और सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए समारोह स्पोंसर आर.पी. डालमिया एम्पोरियम हिसार, राधे साडी हिसार, दुर्गा ज्वेलर्स हिसार, शगुन साडी हिसार एवं रोटरी क्लब हिसार का भी आभार व्यक्त किया।  

समारोह में यह महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना जैन, अनुपमा अग्रवाल, प्रदेश मंत्री नीरू गोयल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उर्वशी गोयल, फतेहाबाद अध्यक्ष रेनू गर्ग, महामंत्री रश्मि जैन, पंचकूला अध्यक्ष सुनीता गोयल, महामंत्री मंजू गुप्ता, अम्बाला अध्यक्ष बीनू गर्ग, जींद अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन, दादरी अध्यक्ष रितु गोयल, महामंत्री अर्चना अग्रवाल, पलवल अध्यक्ष सुनीता गर्ग, महामंत्री कुसुम मंगला, भिवानी अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, महामंत्री राखी जिंदल, रोहतक अध्यक्ष मीरा बंसल, महामंत्री आशा जैन, पानीपत नगर अध्यक्ष मंजरी गोयल, महामंत्री नेहा गुप्ता, भट्टू नगर अध्यक्ष नेहा गर्ग, महामंत्री नीतू बंसल आदि अनेंक सकैड़ों महिला सदस्य समारोह में उपस्थित रहीं और समारोह को अत्यंत सफल बनाया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं 

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi