Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, रेलवे कर्मचारी ही...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, रेलवे कर्मचारी ही निकले हैवान…

एकता चौहान

देश की राजधानी दिल्ली से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। गुरुवार की रात 30 साल की पीड़िता के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म 8-9 पर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टाफ की झोपड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पीड़ित महिला के साथ हैवानियत करने वाले चार आरोपी रेलवे स्टेशन के कर्मचारी है। पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत ही एस एच ओ, एनडीआरआई स्टाफ के साथ प्लेटफार्म पर पहुंचे। स्टेशन पर मौजूद पीड़िता ने बताया कि पिछले एक साल से वो अपने पति से अलग है। और अपने पति के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ रही है। पीड़िता का कहना है कि पिछले 2 साल से आरोपी पीड़िता के साथ कॉमन फ्रेंड बनकर बात कर रहा था।

आरोपी ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वो उसको रेलवे कर्मचारी की नोकरी की व्यवस्था करेगा। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को 21 जुलाई की रात को पीड़िता को फोन करके रेलवे स्टेसन पर बुलाया। और आरोपी लड़के ने इलेक्ट्रिक मेंटेनेंस कर्मचारियों के साथ एक छोटे से रूम में बैठने के लिए कहा. थोड़ी देर बाद आरोपी लड़का और उसका दोस्त कमरे के अंदर आए और उसके साथ रेप किया. इस दौरान उसके दो साथी कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे. पीड़िता से मारपीट भी की गई।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सभी आरोपी रेलवे में इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारी हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments