बुराड़ी/कमल विहार  -जलबोर्ड और माफिया की मनमानी ,पानी के नाम पर लाखों की अवैध वसूली ,विधायक मौन। 

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली। बुराड़ी के वेस्ट  कमल विहार के लोगों से जल बोर्ड के अधिकारी और माफिया पानी देने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे है। लोगों का दर्द है की इनके  इलाके में हफ्ते में केवल एक बार पानी आता है। लोगों को पानी के लिए जंग लड़नी पड़ती है और जैसे तैसे जितना पानी मिल पाता है उसी से हफ्ते भर काम चलना पड़ता है। कहीं कुछ पानी आती भी है तो वह इतना गंदा की वह पीने योग्य नहीं होता। लिहाज़ा लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है। इन लोगों का दर्द है की ये पिछले तीन साल से पानी का इन्तजार कर रहे है। कहने को तो पानी की पाइप लाइन कहीं कहीं डल भी चुकी है लेकिन आरोप है की पानी के कनेक्शन के नाम पर यहाँ के हज़ारों लोगों से प्रति कनेशनक दो से तीन हज़ार रुपये तक लिए जा रहे है। इनमें एक हज़ार रुपये ऑनलाइन जमा करने होते है बाकी के रुपये जल बोर्ड के अधिकारीयों कर्मचरियों और माफिया की जेब में जा रहे है। 

कमल विहार वेस्ट के लोगों की शिकायत है कि  स्थानीय विधायक संजीव झा भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। यहाँ आम आदमी पार्टी से जुड़े लोग ही पानी देने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे है। ये लोग दो से तीन हज़ार रुपये लेते है और पानी का मीटर हाथ में थमाकर चले जाते है। इसकी बदले में इन्हे रसीद भी नहीं दी जा रही  है। अब इन लोगों ने इस भ्र्ष्टाचार के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। इसकी कड़ी में सामाजिक एकता  मोर्चा के तत्वाधान में यहाँ के लोग बड़ी संख्या में बुराड़ी से चुनाव लड़ चुके समाज सेवी विनोद नगर से उनके कार्यालय में मिले। विनोद नगर ने कहा की वे पहले भी कमल विहार गए थे तो लोगों ने इस तरह की शिकायत की थी। अब 20 से 25 लोगों ने आकर शिकयत की है की उनसे एक हज़ार रूपया ऑनलाइन और बाकी दो से तीन हज़ार रुपये रिश्वत ले गयी है। ऐसे लोगों की संख्या करीब तीन हज़ार तक हो सकती है।  यानी करीब 45 से 50 लाख रुपये की अवैध वसूली कमल विहार के लोगों से की जा चुके है। हमने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल , उपराजयपाल और दिल्ली पुलिस से की है। उम्मीद है मुख्यमंत्री इस पर ध्यान देंगे। 

सामाजिक एकता मोर्चा के अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा की वेस्ट कमल विहार में जो भी लोग इस अवैध वसूली की शिकायत करते है उनका पानी बंद कर दिया जाता है। उनके यहाँ पानी के टैंकर नहीं भेजे जाते। अब हम लोग इसके खिलाफ आंदोलन का मन बना चुकें है। यहाँ के गरीब लोगों ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से बहुत उम्मीदें जताई थी लेकिन यहाँ पानी फ्री तो छोड़िये गरीब लोगों को खरीद कर पीना पड़ रहा है। 

इतने बड़े स्तर पर और खुल्लम खुल्ला पानी के नाम पर यह गोरखधंधा चल रहा है और विधायक के संज्ञान में भी यह मामला बताया जा रहा है बावजूद इसके यह सब चल कैसे रहा है। दिल्ली की गरीब जनता को फ्री पानी देने का दावे का दम बुराड़ी में ही निकलता दिखाई दे रहा है। इस बारें में स्थानीय विधायक संजीव झा से कई बार फ़ोन पर बात करने की कोशिस की गयी लेकिन वे फ़ोन पर नहीं आये। उनके सहायक को भी बताया गया लेकिन वे फ़ोन पर आने से बचते रहे। 

बहरहाल अब मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में संजीव झा को बचाव की मुद्रा में ला दिया है। इस सबके बीच जनता जहाँ पानी का इन्तजार कर रही है वहीँ जागरूक लोग करवाई का इन्तजार कर रहे है। 

टिप्पणियाँ बंद हैं।

Keyword Related












Live Draw SDY link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ Live Draw HK http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 bocoran angka sgp togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi