Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeअन्यघूमने के बहाने नाबांलिक से किया दुष्कर्म और साथ ही बनाया विडियो

घूमने के बहाने नाबांलिक से किया दुष्कर्म और साथ ही बनाया विडियो

प्रियंका आनंद

राजधानी दिल्ली के दामन एक बार फिर दाग लगने की खबर आई है। बता दें कि गाजियाबाद में 16 वर्ष की नाबांलिक युवती के साथ तीन युवकों द्रारा सामुहिक दुष्कर्म किया गया है। वारदात 6 जुलाई की है जब युवती अपनी सहेली के घर से वापस अपने घर की ओर जा रही थी और रास्ते में उसे कुछ अंजान लोग मिले। उन्होंने उसे घुमने के लिए कहा और वह उनके साथ वैगन कार में जाने को राज़ी हो गई।

घुमने के बहाने वे लोग उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर अपने साथ ले गए। रास्ते में लड़कों ने महिपालपुर से शराब खरीद कर पी और लड़की को भी पीने को कहा और मजबूरन लड़की को शराब पीनी पड़ी। गाड़ी में पार्टी करते हुए तीनों लड़के और वह लड़की घुमने के लिए महिपालपुर जा पहुंचे और सब ने गाड़ी में ही उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ेंदिल्ली में होगा 22वें भारत रंग महोत्सव का आगाज़  

आगे बता दें कि तीनों ने ना सिर्फ युवती के साथ बलात्कार किया बल्कि उसकी विडियो भी बनाया। घर वापस आ कर युवती ने अपने घर वालों को अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया तो घर वालों ने वारदार की सुचना वसंत विहार थाने में दी। जिसके बाद थाने की तरफ से कारवाही शुरू की गई। आठ जुलाई को सुबह चार बजे थाने में एसजे अस्पताल से कॉल आई थी। अस्पताल से बताया गया कि जिन्होंने कॉल करवाई है वो अपनी बच्ची को लेकर अस्पताल आए हैं। उनकी 16 साल की बेटी के साथ तीन लड़कों ने छेड़छाड़ की है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और लड़की की मेडिकल जांच कर वसंत विहार थाने में पोक्सो एक्ट व आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वैगन आर कार भी बरामद कर ली गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments