Tuesday, April 16, 2024
spot_img
HomeअपराधRohini -Rohini -सिक्किम पुलिस के जवान ने तीन जवानों की गोली मारकर...

Rohini -Rohini -सिक्किम पुलिस के जवान ने तीन जवानों की गोली मारकर हत्या की 

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी स्थित हैदर पुर वाटर प्लांट में तैनात सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने तीन साथियों और ताबड़तोड़ मार दी। इस घटना में दो सिपाहियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सिक्किम पुलिस ने किसी बात बार हुए झगड़े में अपने साथियों को गोली मार दी। आरोपी जवान लांस नायक परवीन राय को गिरफ्तार कर लिया गया है 

घटना आज दोपहर तीन बजे की है। हैदर पुर वाटर प्लांट में तैनात सिक्किम पुलिस के जवान प्रवीण राय का अपने ही साथियों से किसी बात पर झगड़ा हो गया। यह झगड़ा प्लांट के अंदर ही बैरक में  हुआ है। प्लांट में गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने देखा की तीन जवान घायल हालत में पड़े है। मामला समझते ही ये आरोपी सिक्किम के जवान को तुरंत पकड़ लिया गया। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गए है जबकि एक घायल  हुआ है। घायल को नजदीक के बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। सिक्किम पुलिस इन  मृतकों की पहचान पिंटू नामग्याल ,धन हांग सुब्बा ,इंद्रा लाल छेत्री के रूप हुई है। 

आउटर नॉर्थ जिला पुलिस मामले की जांच कर रहे है। इस घटना ने फिर इस तरफ ध्यान आकर्षित किया की अर्ध सैनिक बलों और पुलिस जवानों में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है। आरोपी जवान ने अपने तीन साथियों को गोली क्यों मारी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आखिर ऐसा क्या हुआ की आरोपी जवान प्रवीण  राय ने एक दो को नहीं बल्कि तीनों को गोली मार दी। दोनों जवानों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस आरोपी जवान से पूछताछ कर मामले की वजह जानने का प्रयास कर रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments