Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यअलीपुर इलाके में एक गोदाम की दीवार से छह लोगों की मौत

अलीपुर इलाके में एक गोदाम की दीवार से छह लोगों की मौत

राजेंद्र स्वामी

बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक गोदाम की दीवार गिराने से छह लोगों की मौत हो गयी। कई लोगों को मलबे से निकालने का काम जारी है। इस घटना ने फिर साबित कर दिया है कि अलीपुर में अवैध गोदाम कितने बड़े पैमाने पर बन रहे है। यहाँ के गोदाम की दिवार ढह गयी जिसमें कई लोगो दब गए। घटना की सूचना मिलाने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी हुयी है। 

शाम चार बजे तक 10 लोगों को निकला जा चुका था जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी और बाकी नजदीक के अस्पताल राजा हरीश चाँद हॉस्पिटल में भर्ती कराये गए है। आशंका है गोदाम के मलबे में और भी कई लोग दबे हो सकतें हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जो दिवार गिरी है वह 25 फुट से भी ऊँची है। मलबा भी करीब चार से पांच फ़ीट ऊंचा है। जिसे हटाने में दमकल विभाग लगा हुआ है।

ये भी पढ़ेंआयुर्वेद चिकित्सकों ने किया धरना प्रदर्शन…

बताया जा रहा है कि अलीपुर इलाके में अवैध गोदामों के निर्माण की कई शिकायतें लगातार एसडीएम और सबंधित विभाग के मिलती रही है ,लेकिन बावजूद इसके इन अवैध गोदाम के निर्माण में कम नहीं आयी है। हालांकि घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख जताते हुए इस पर नजर रखे हुए है और हादसे में मारे गए लोगों के प्रति उन्होंने अपना दुःख प्रकट किया। बहरहाल मामले की जांच जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments