Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यदिल्ली मेट्रो में शिक्षिका के साथ छेड़छाड़...

दिल्ली मेट्रो में शिक्षिका के साथ छेड़छाड़…

एकता चौहान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं के लिए सुरक्षित कही जाने वाली मेट्रो से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला टीचर के साथ आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन पर लिफ्ट में छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से महिला का पिछा कर रहा था।

 महिला ने आरोपी की शिकायत पुलिस से भी की लेकिन इस मामले पर पुलिस ने कोई कार्यवाई नही की। जब आरोपी ने मेट्रो लिफ्ट में महिला टिचर के साथ छेड़छाड़ की इतना ही नही अरोपी ने महिला को जाम से मारने की धमकी दी लेकिन महिला ने जाम की परवाह किये बिना पुलिस कंट्रोल रुम को शिकायत कर दी।

ये भी पढ़ेंदिल्ली में यूवती की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, लोग हुए बेकाबू…

यमूना बैंक मेट्रो पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजेश के नाम से हुई है। राजेश भी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। महिला शिक्षक का आरोप है कि आरोपी पहले भी उसका पिछा करके उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। महिला के शिकायत करने पर आरोपी ने महिला से माफी मांग ली जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तब आरोपी ने खुद यह बात कबूली कि उसने महिला के साथ मेट्रो लिफ्ट में छेड़छाड़ की और महिला को जान से मारने की धमकी भी दी और परेशान करने की बात भी कबूली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments