Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeअन्यघटना का बीच बचाव कर रहे शख्स की चाकू मारकर हत्या

घटना का बीच बचाव कर रहे शख्स की चाकू मारकर हत्या

काव्या बजाज

राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में झगड़े में बीच बचाव करने आए एक शक्स की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अर्जुन के नाम से हुई, जो अपने परिवार के साथ ईस्ट विनोद नगर इलाके में रहता था।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात को काम खत्म करने के बाद वो त्रिलोकपुरी में अपने दोस्त से मिलने गया था। जहां दुकान से सामान खरीद रहे एक नाबालिग से उसके दोस्त सागर की बहस हो गई। जिसके बाद नाबालिग गुस्से में तमतमाने लगा। और अपने भाई हर्ष को बुला लिया।

ये भी पढ़ेंपालतु कुत्ते के भौंकने पर जान लेने पर उतारु हुआ पड़ोसी…

बहस के बाद नाबालिग और उसका भाई दोनों सागर को पीटने लगे। जिसे देख कर अर्जुन ने बीच बचाव का प्रयास किया। जिसके बाद आरोपी भड़क गए और दोनों आरोपियों ने अर्जुन पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों ने उस पर दर्जन भर से अधिक वार किए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नाबालिग आरोपी और उसके भाई हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments