Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअपराधदिल्ली। शालीमार बाग में बुजुर्ग महिला की घर में गला काट कर...

दिल्ली। शालीमार बाग में बुजुर्ग महिला की घर में गला काट कर ह्त्या

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

शालीमार बाग़। नार्थ वेस्ट जिले के शालीमार बाग़ में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उसके ही घर में गला रेत कर ह्त्या कर दी गयी। बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी। घर में ज्वेलरी और समाज से छेड़छाड़ नहीं की गयी है और न ही बुजुर्ग महिला के शरीर पर प्रत्यक्ष रूप से चोट निशान ही मिले है, घर में एंट्री भी फ्री हुयी है। लिहाज़ा आरंभिक जांच में मामला लूट का नहीं कोइ अन्य ही लग रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के चार बेटे है जो उसके साथ नहीं रहते। कभी कभी कोई बेटा मिलाने आ जाता है। बताया जा रहा है कि रात को आखिरी बार उससे कोई मिलने आया था। 

पुलिस को इस बुजुर्ग महिला की घर में हुई इस हत्या की सूचना पीसीआर से सुबह करीब 11 बजे मिली थी। बुजुर्ग महिला का गला आंशिक रूप से कटा हुआ था और उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। शुरुआती जांच में ही मामला दोस्ताना लग रहा था यानी इस वारदात में किसी परिचित का ही हाथ है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज़ कर युद्ध स्तर पर जांच शुरू कर दी है। 

मामला सीनियर सिटीजन और वह भी महिला का है ,लिहाज़ा पुलिस इस पर तेज़ी और पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। हत्यारे की धर पकड़ के लिए एटीएस , स्पेशल स्टाफ ,और थाना पुलिस सहित टीमें बनाई गयी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। 

पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया और कुछ लोग हिरासत में भी लिए गए है। नॉर्थ वेस्ट जिला डीसीपी उषा रंगनानी का दावा है की आरोपी चाहे जो हो और जितने भी हो उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments