Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यMangolpuri।। हत्या कर लाश के साथ ली सेल्फी

Mangolpuri।। हत्या कर लाश के साथ ली सेल्फी

राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस ने इलाके से एक ऐसे ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने अपने मकान मालिक का कत्ल करने के बाद उसकी लाश के साथ सेल्फी ली और वीडियो भी बनाई।

जानकारी के अनुसार आरोपी की मृतक से किसी बात पर कहा सुनी हो गई जिसके बाद मृतक ने उसे घर से निकाल दिया था। जिसकी वजह से उसने मकान मालिक सुरेश की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आपको बता दें कि 10 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि मंगोलपुरी में एक घर की पहली मंजिल पर शख्स खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है।

जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही एक्शन लेते हुए छानबीन शुरु की और आरोपी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पंकज कुमार के नाम से हुई जो बिहार का रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments