Delhi Top 5 News || क्या है दिल्ली की 5 ख़ास खबरें || 

काव्या बजाज

स्टिंग सहीं हो तो गिरफ्तार करे CBI – सिसोदिया

हालही में भाजपा ने दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर एक और स्टिंग जारी किया है और सरकार पर हमला बोला। जिसपर मनीष सिसोदिया ने कहा कि CBI ने उनके घर रेड की,  जांच भी की लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ। अब भाजपा एक और स्टिंग ले के आयी है। CBI/ED ये स्टिंग भी जांच कर ले। आरोप सही हों तो सोमवार तक गिरफ्तार कर लो। नहीं तो सोमवार को PM जी झूठा स्टिंग करने के लिए उनसे माफी मांग लें।

PM के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी भाजपा

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ऐलान किया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को दिल्ली भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने जा रही है। आपको बता दें कि इसको लेकर भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक भी की गई जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी और जिला पदाधिकारियों के साथ कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

बिजली सब्सिडी पर सियासत, आप का पलटवार

जबसे आम आदमी पार्टी ने फ्री बिजली के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की उसी समय से पार्टियां और नेता उन पर तंज कसते नज़र आ रहे है। 15 सितंबर को कांग्रेस ने भी आप पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था कि घूम घूमकर ‘फ्री बिजली चिल्लाने वाले ‘छोटे रिचार्ज’ ने नई स्कीम निकाली है। अगर बिजली पर सब्सिडी चाहिए तो फॉर्म भरिए। जिसपर आप ने पलटवार करते हुए कहा दिल्ली की जनता का बिजली बिल उतना ही आएगा जितने कांग्रेस के MLA हैं।

भाजपा शासित MCD में राजधानी बन रही कूड़े की राजधानी – अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में आगामी निगम चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। आप इन दिनों कूड़े के पहाड़ को लेकर भाजपा पर हमलावर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हज़ारो करोड़ रुपए खर्च कर के भी इन पहाड़ों की ऊंचाई बढ़ती जा रही है। ऐसा ही चलता रहा तो राजधानी जल्द ही कूड़े की राजधानी बन जाएगी।

आप ने झूठ बोलने में हासिल की महारत – भाजपा

आप विधायक दुर्गेश पाठक ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा कूड़े के पहाड़ों के जरिए पैसा कमाना चाहती है। और साथ ही दिल्ली में 16 और कूड़े के पहाड़ बनाने की तैयारी में है। जिसपर भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने झूठ बोलने में महारत हासिल की है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru