Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRSahara Protest : बड़े हंगामे को दावत दे रहा नोएडा सहारा मीडिया...

Sahara Protest : बड़े हंगामे को दावत दे रहा नोएडा सहारा मीडिया परिसर !

Sahara Protest : सहारा टीवी नेटवर्क में 5 कर्मचारी बर्खास्त और 5 किये गए निलंबित करने पर कर्मचारियों में है जबरदस्त आक्रोश,  सहारा कानपुर और बनारस के पीएफ खाते और  नोएडा -दिल्ली एसबीआई का एकाउंट सीज होने की भी खबर 

सी.एस. राजपूत 

सहारा मीडिया नोएडा में कभी भी बड़ा हंगामा हो सकता है। उपेंद्र राय को हटाकर मीडिया हेड बनाये गए सुमित राय ने सहारा मीडिया में तानाशाही जो दिखानी शुरू कर दी है। सुमित राय ने बकाया वेतन मांगने पर न केवल सहारा टीवी के 5 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है बल्कि 5  को टर्मिनेट भी कर दिया है। गजब स्थिति है सहारा इंडिया के प्रबंधन की। निवेशकों और एजेंटों का पैसा तो हड़प ही ले रहा है। साथ ही पीएफ के पैसे में भी जमकर धोखाधड़ी की जा रही है। सहारा इंडिया में तो निवेशकों के साथ जमकर धोखधड़ी हुई है साथ ही सहारा मीडिया भी इस मामले में पीछे नहीं है। सहारा मीडिया में उपेंद्र राय के जाने के बाद अब जब मीडिया हेड सुमित राय बने हैं तो उन्होंने फिर से अपनी अपनी हेकड़ी दिखानी शुरू कर दी है। 

लम्बे समय का बकाया वेतन मांगने पर जहां कर्मचारियों जहां सस्पेंड किया जा रहा है वहीं आक्रामक कर्मचारियों को टर्मिनेट भी कर दिया जा रहा है। टीवी नेटवर्क के 5 कर्मचारियों को इसलिए टर्मिनेट कर दिया गया क्योंकि उन्होंने प्रबंधन से अपना वेतन मांग लिया था। साथ ही 5 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। टर्मिनेट होने वाले कर्मचारियों में के.के. सक्सेना, के.के. सिंह, ओमप्रकाश, संजय रावत, प्रतीक कुमार बताये जा रहे हों तो सस्पेंड होने वालों में सबिता सरकार, मधुर कथूरिया, राजीव चौधरी, सोनू और डी कुमार का नाम बताया जा रहा है। 

कर्मचारियों पर सख्ती करते हुए प्रबंधन ने सहारा मीडिया के नोएडा कैंपस के दोनों मुख्य गेटों को बंद करा दिए हैं और बिना आईडी के किसी को नहीं घुसने दिया जा रहा है। अगर किसी कर्मचारी को कुछ काम के लिए बाहर जाना होता है तो गेट पर रजिस्टर में इंट्री करके जाना होता है। 

इतना है नहीं सहारा की धोखाधड़ी के मामले में पिछले हफ्ते कानपुर और बनारस के पीएफ एकाउंट सीज करने की बात सामने आई है। अब नोएडा -दिल्ली एसबीआई का एकाउंट सीज करने की बात भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली नोएडा  को करीब 23 करोड़ रुपए पीएफ जमा करना है। बाकि और सेंटर अलग हैं जहां पर भी करोड़ों का घोटाला है।

दरअसल उपेंद्र राय के मीडिया हेड रहते हुए जब सहारा परिसर में कर्मचारी धरने पर बैठ गये और नोएडा का एक स्थानीय निवेशक भी गेट पर आकर बैठ गया था। इन सबके चलते सहारा प्रबंधन की बहुत किरकिरी हुई थी। सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय इसे बर्दाश्त न कर सके। सुब्रत राय को लगा कि कहीं २०15-16  जैसा आंदोलन सहारा मीडिया में फिर से न खड़ा हो जाये।  वैसे भी 2016  में जब आंदोलन हुआ था तब भी मीडिया हेड उपेंद्र राय थे। इस बार भी उपेंद्र राय के रहते हुए नोएडा सहारा परिसर में कर्मचारियों ने धरना दे दिया था। इन सब बातों के चलते ही सुब्रत राय सुमित राय को सहारा मीडिया में फिर से लाये हैं। 

सुमित राय ने भी आते ही बेचारे कर्मचारियों को अपनी हेकड़ी दिखानी शुरू कर दी है। हालांकि सुमित राय भी जानते हैं कि कर्मचारियों का कई-कई महीनों का बकाया सहारा पर है। रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों को भी पैसा नहीं मिल पा रहा है। सहारा मीडिया में कई कई महीने में आधी अधूरी सेलरी मिल रही है। 
दरअसल सहारा प्रबंधन को आशंका है कि सहारा मीडिया में फिर से बड़ा आंदोलन हो सकता है। इन सबके चलते ही सुमित राय कर्मचारियों को डराने में लग गए हैं। हालांकि अब कर्मचारियों के मन से हर तरह का डर निकल चुका है। कर्मचारी किसी भी सूरत में अपना पैसा चाहते हैं।  सहारा मीडिया में सभी जानते हैं कि 2015-16  में जब सहारा मीडिया में आंदोलन हुआ तो न केवल उपेंद्र राय ने मुकुल राजवंशी औेर उत्प्ल कौशिक की नौकरी ली थी बल्कि गौतम सरकार, विजय राय और सीबी सिंह ने गीता रावत, मोहित श्रीवास्तव, आजाद शेखर समेत 22  कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। साथ ही 27  कर्मचारियों को प्रिंटिंग डिवीजन से टर्मिनेट किया था। उसके बाद नोएडा परिसर में चल रहा आंदोलन गेट पर पहुंच गया था। गेट पर कर्मचारियों ने सहारा मीडिया नोएडा का मेन गेट बंद कर दिया था। नोएडा सहारा परिसर के गेट पर जमकर हंगामा हुआ था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments