Delhi Pollution : Punjab-Haryana में जल रही पराली से बेहद खराब हुई हवा

 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
पंजाब एवं हरियाणा में लगातार जलाई जा रही पराली से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गुरुवार को बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। उत्तर-पश्चिम की तरफ से चल रही हवा की वजह से पराली का धुआं बुधवार को जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 285 था तो वहीं गुरुवार को यह आंकड़ा 354 पर पहुंच गया। दिल्ली के आनंद विहार और अशोक विहार इलाके में तो वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में रहा। अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हवा बेहद खराब श्रेणी में रहने की संभावना सफर ने जताई है।

सफर से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में पराली जलाने के 1082 मामले पंजाब-हरियाणा में घटित हुए हैं। दिल्ली में उत्तर-पश्चिम की तरफ से हवा आ रही है जो पराली के जलने से उठ रहे धुएं को दिल्ली की तरफ ला रही है। इसकी वजह से गुरुवार को अचानक ही तेजी से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 329 जबकि शाम को 354 दर्ज किया गया। दिवाली के मौके पर पटाखों के जलने के बावजूद इतना प्रदूषण नहीं हुआ था। बीते मंगलवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 323 दर्ज किया गया था। दिल्ली में सतही हवा भी 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही है जिसके चलते यह प्रदूषण आगे की तरफ नहीं जा रहा है।
    
दिल्ली में गुरुवार को प्रदूषण का असर काफी ज्यादा देखने को मिला और लोगों को इससे परेशानी भी महसूस हुई। दिल्ली के कई आनंद विहार (428) और अशोक विहार (405) सबसे ज्यादा प्रदूषित रहे। इनके अलावा भी कई इलाके जैसे वजीरपुर, जहांगीरपुरी, नेहरू नगर, एनएसआईटी द्वारका में भी प्रदूषण गंभीर श्रेणी के समीप पहुंचा हुआ था। सबसे साफ हवा मंदिर मार्ग(205) इलाके में गुरुवार को दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले तीन दिनों तक प्रदूषण से दिल्लीवासियों को राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री कम है। आगामी सोमवार तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान घटकर 14 डिग्री जाने का अनुमान है।

जगह वायु गुणवत्ता सूचकांक

आनंद विहार 428

अशोक विहार 405

वजीरपुर 395

जहांगीरपुरी 393

द्वारका 395

नेहरू नगर 382

डीटीयू 377

बवाना 368

अलीपुर 362

मंदिर मार्ग 205

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru