Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यHonor in Mumbai : लायंस गोल्ड अवार्ड से सम्मानिन हुए सिंधी समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष...

Honor in Mumbai : लायंस गोल्ड अवार्ड से सम्मानिन हुए सिंधी समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भरत वातमानी और लख्मीचंद मकरानी

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को भी मिला अवार्ड, मुंबई लायंस क्लब ने मुंबई जू  के  मुकेश पटेल ऑडिटोरियम में बॉलीवुड सितारों की उपस्थिति में किया सम्मान समारोह 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो

मुंबई। लायंस क्लब ने सिंधी समाज के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत वातवानी और लख्मीचंद मकरानी के साथ ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को लायंस गोल्ड अवार्ड से नवाजा है। मुंबई लायंस क्लब ने यह सम्मान समारोह 14 अक्टूबर को मुंबई जू  के  मुकेश पटेल ऑडिटोरियम में बॉलीवुड सितारों की उपस्थिति में किया।  इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रहे डॉक्टर लाइन राजू मनवाणी  अध्यक्षता और कार्यक्रम का संचालन मिस इण्डिया रहीं सिमरन आहूजा ने किया। ज्ञात हो की लायंस क्लब प्रति वर्ष वर्ष और समाज के लिए काम करने वाले गणमान्य लोगों को लायंस अवार्ड से सम्मानित करता है। लायंस क्लब के इस समारोह में बॉलीवुड की हस्तियां भी भागीदारी करती हैं।

दरसल भरत वातवानी सिंध समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। जहां तक सिन्ध समाज की बात है तो इस समाज के मूल निवासियों को सिन्धी सिन्धी भाषा  से जोड़कर कहते हैं। इन्हें सिन्धू भी कहा जाता है। यह एक हिन्द-आर्य प्रजाति है। 1947  में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद सिन्ध के अधिकांश हिन्दू और सिख वहाँ से भारत या अन्य देशों में जाकर बस गये। 1998  की जनगणना के अनुसार सिन्ध में 6.5  हिन्दू हैं। सिन्धी संस्कृति पर सूफी सिद्धांतों का गहरा प्रभाव है। सिन्ध के लोकप्रिय सांस्कृतिक पहचान वाले कुछ लोग ये हैं- राजा दाहिर,झूलेलाल। झूलेलाल जी वरुण देव के अवतार है और सिंधी समाज झूलेलाल जी को मानते है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments