Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeDELHI POLICEजहरीली झाग में कैसे मनाई जाएगी छठ पूजा, महिलाओं की बढ़ी चिंता

जहरीली झाग में कैसे मनाई जाएगी छठ पूजा, महिलाओं की बढ़ी चिंता

प्रियंका रॉय

दिल्ली में 1100 घाटों पर छठ मनाने का दावा करने वाले केजरीवाल पर लोगों का घुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा है। उत्तर भारत में दीपावली के बाद छठ महापर्व मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है लेकिन दिल्ली में इस बार भी छठ पर्व को लेकर महिलाओं की चिंता बढ़ गई है। कालिंदी कुंज में गुरुवार को छठ पूजा की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले यमुना में हर साल की तरह इस बार भी जहरीला झाग देखने को मिला। आपको बता दे कि दिल्ली में छठ पूजा को लेकर केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच धमासान शुरू हो गया है।

एक तरफ तो सरकार का दावा है कि सभी घाटों पर छठ पूजा की जा सकती है। इसे लेकर उपराज्यपाल ने कहा कि जो घाट पूजा के लायक होंगै उन्ही पर पूजा की जायेगी। वही उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रामक बयान देकर सस्ती लोकप्रियता बटोरने की केजरीवाल सरकार की आदत हो गई है।

वही छठ पूजा को लेकर एक स्थानिय महिला ने चिंता जाहिर करते हुए कहा, 28 अक्टूबर से छठ त्योहार शुरू हो जाएगा तो हम चाहते हैं कि यहां पर साफ-सफाई हो जाए। हर साल यहां पर सफाई नहीं होती है, यहां पर नहाने से खुजली होती है लेकिन हमारी मजबूरी है तो सरकार को कुछ करना चाहिए। बता दे कि उपराज्यपाल ने बुधवार को साफ कर दिया और उन्होंने कहा है कि यमुना के निर्दिष्ट छठ घाटों पर पूजा की अनुमति दे दी है।

साथ ही उन्होनें यह भी नोटिस जारी किया है कि जो गंदगी फैलाता हुआ नज़र आएगा या सरकार के नियमों का उल्लघंन करेगा उसका 5 से 50 हजार रुपए तक का चालान काटा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments