Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeराजनीतिSambit Patara : सरकारी कार्यालय के गलत इस्तेमाल का आरोप, AAP...

Sambit Patara : सरकारी कार्यालय के गलत इस्तेमाल का आरोप, AAP ने घेरा, केंद्रीय मंत्री को चिट्ठी

संबित पात्रा चेयरमैन नियुक्त होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने हुए हैं, वो अक्सर भाजपा के लिए चुनाव में प्रचार करते हैं, वो बीजेपी तरह से टीवी डिबेट में आते हैं, प्रचार करते हैं।

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

आम आदमी पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर बड़ा हमला बोला है। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की नेता आतिशी ने संबित पात्रा पर अपने पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया। आतिशी ने बताया, ‘ कल मैंने केंद्र सरकार के टूरिज्म मंत्री जी कृष्ण रेड्डी को एक पत्र लिखा है। इसके अलावा उनकी एक प्रतिलिपि सेंट्रल विजिलेंस कमीशन को भी भेजी गई है। मैंने उसमें संबित पात्रा को इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन पद से हटाए जाने की मांग की है। इस पत्र में कहा गया है कि 30 नवंबर 2021 को ITDC का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था। यह केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत आता है। चेयरमैन नियुक्त होने के बाद संबित पात्रा सरकारी कर्मचारी के तहत आते हैं।

नियम के मुताबिक, एक सरकारी कर्मचारी किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं होगा। वो किसी पार्टी के लिए प्रचार नहीं कर सकता है। लेकिन संबित पात्रा चेयरमैन नियुक्त होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने हुए हैं। वो अक्सर भाजपा के लिए चुनाव में प्रचार करते हैं, वो बीजेपी तरह से टीवी डिबेट में आते हैं, वो कई बार भाजपा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करते हैं। यह सरासर पद का दुरुपयोग है। संबित पात्रा कई राजनीतिक डिबेट में अपने सरकारी कार्यालय में बैठकर हिस्सा लेते हैं जो एक सरकारी कार्यालय का दुरुपयोग है। इसलिए मैने यह पत्र केंद्रीय मंत्री को लिख कर संबित पात्रा को चेयरमैन पद से हटाए जाने की मांग की है। आतिशी ने आरोप लगाया कि पात्रा ना केवल एक पार्टी विशेष से अभी भी जुड़े हुए हैं, बल्कि वह सरकारी कार्यालय में बैठकर पार्टी के लिए प्रचार या प्रमोट कर रहे हैं। यह सर्विस रूल के खिलाफ है। उन्होंने पात्रा के ट्वीट की टाइमलाइन दिखाते हुए कहा कि सरकारी कार्यालय में बैठकर पार्टी विशेष के लिए काम करने का यह प्रमाण है। इसलिए वह इस पद पर रहने के योग्य नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments