Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यकई सालो बाद करवा चौथ पर बन रहा है ऐसा संयोग, जाने...

कई सालो बाद करवा चौथ पर बन रहा है ऐसा संयोग, जाने क्या है खास ?

प्रियंका रॉय

खरीदारी के लिए बाजारों मे लगी भीड़

सनातन धर्म मे कई तरह का व्रत औरते अपने पत्तियों की लंबी उम्र के लिए रखती है। जिनका विशेष महत्व बताया गया है। इन सभी व्रतोें मे करवा चौथ व्रत भी महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस साल यह व्रत 13 अक्टूबर को है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती है। और रात में चांद को देखकर अर्घ्य देती हैं और अपना व्रत खोलती हैं।

करवा चौथ पर शाम 6:40 पर रोहिणी नक्षत्र आरम्भ हो जाएगा

दरअसल, इस बार करवा चौथ के दिन चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। साथ ही चंद्रमा पूजन पर दर्शन के समय रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इन दोनों ही संयोगों का होना सुहागिन स्त्री के लिए परम सौभाग्य पूर्ण माना जाएगा।बता दें कि 13 अक्टूबर को करवा चौथ पर शाम 6:40 पर रोहिणी नक्षत्र आरम्भ हो जाएगा। कहा जाता है कि रोहिणी नक्षत्र में चंद्र दर्शन करने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा।लगातार हो रही बारिश के कारण करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं की चिंता बढ़ गई है। सुहागिनों को चिंता सता रही है कि वो चांद का दीदार कर पाएंगी या नहीं। करवा चौथ के दिन महिलाएं तैयार होकर सबसे अधिक चांद के दर्शन का इंतजार करती हैं। चंद्र दर्शन करने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर ही व्रत को तोड़ती हैं। दरअसल, इस बार करवा चौथ से पहले खूब जमकर बारिश हो रही है, ऐसे में बारिश इस बार भी करवा चौथ का मजा किरकिरा कर सकती हैं।

सुबह से ही रंग-बिरंगी साड़ियों मे सजी-धजी दिखी महिलाएं

इस दौरान बाजार, मॉल्स, शोरूम्स , पार्लर्स मे दिन से लेकर रात तक महिलाओ की खच्चा-खच भीड़ देखने को मिली। जहां कई विवाहित महिलाएं हाथो में आकर्षक पैटर्न के मेंहदी लगाती दिखी , कोई अपने पूरे हाथ में मेंहदी से डिजाइन बनवाती है, तो किसी को सिंपल पैटर्न ही भाते दिखे। बाजार में पायल और बिच्छू, डिजाइनर चेन, डिजाइनर अंगूठी महिलाओं की खासी पसंद बने हुए हैं।

करवाचौथ के लिए 150 से ज्यादा पार्लर एडवांस बुक

सुहागिनों के लिए बेहद खास इस त्योहार की तैयारियों से शहर के बाजारों में खासी रौनक बनी हुई है।करवा चौथ के दिन यानी आज सुबह से ही महिलाएं रंग- बिरंगी साड़ियों मे सजी-धजी दिखी। आज सुबह से ही पार्लरो में तैयार होने को लेकर महिलाओ की लंबी भीड़ देखनि को मिली। पार्लर मे कोई आइब्रोस बनवाता दिखा तो कोई फेशल करवा रहा था। तो किसी को मेकअप का सामान चाहिएं था। पार्लर की एक महिला ने बताया कि शनिवार से ही एडवांस बुकिंग होनी शुरू हो गई हैं। अब तक 150 से ज्यादा बुकिंग करवाचौथ के लिए हो चुकी हैं। इस बार महिलाओं में करवाचौथ को लेकर खासा उत्साह है। कोविड के 2 साल बाद इस तरह से महिलाएं बेझिझक शोपिंग करती दिखाई दे रही है। जिसके कारण इस बार लोगों में काफी क्रेज दिखाई दे रहा है। वही धरतेरस के लिए भी अभी से एडवांस बुकिंग कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments