Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi : ISI के हनीट्रैप में फंसा विदेश मंत्रालय का Driver, पाकिस्तान...

Delhi : ISI के हनीट्रैप में फंसा विदेश मंत्रालय का Driver, पाकिस्तान भेजने लगा भारत की खुफिया जानकारी, गिरफ्तार


दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों की मदद से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) को भारत की खुफिया जानकारी मुहैया कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs, MEA) में एक ड्राइवर है।

आरोपित को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसएआई ने हनीट्रैप (Honey Trap) में फंसा लिया था। जिससे वह भारत की गोपनीय और संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे अन्य जानकारी जुटा रही है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां भी पता लगाने में जुटी हुई हैं कि उसने अब कौन कौन सी इन्फोर्मेशन (जानकारी) पाकिस्तान को दी है।

किसी पूनम शर्मा या पूजा को भेज रहा था जानकारी

पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को जवाहरलाल नेहरू भवन से गिरफ्तार किया गया है। वह पैसों के बदले पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं और दस्तावेज मुहैया कराता था। बताया गया है कि वह जिस व्यक्ति को जानकारी देता था, वह पूनम शर्मा या पूजा के नाम से जुड़ा हुआ था। यह मामला हनीट्रैप का माना जा रहा है।

पाकिस्तान की थी जासूस महिला

सूत्रों के मुताबिक, पकड़ा गया ड्राइवर पाकिस्तान की एक महिला जासूस को विदेश मंत्रालय से जुड़ी जानकारियों को भेज रहा था। वह जिस महिला के संपर्क में था, वह बताती थी कि वह कोलकाता में रहती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments