Friday, April 19, 2024
spot_img
HomeराजनीतिIndian Politics : 'वक्त पर नहीं जागे तो तिरंगे पर चांद दिखाई...

Indian Politics : ‘वक्त पर नहीं जागे तो तिरंगे पर चांद दिखाई देगा…’ यह क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल

केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल पाटिल की ओर एक विवादित बयान दिया गया है। कपिल पाटिल ने कहा कि अगर हम समय पर जाए गए तो चांद पर तिरंगा होगा और अगर नहीं जागे तो तिरंगे पर चांद होगा।

 दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल के एक बयान पर हंगामा खड़ा हो गया है। मोदी सरकार में केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने सोमवार को कहा है कि अगर हम नहीं जाते तो एक दिन तिरंगे पर चांद होगा और अगर जाग गए तो चांद पर तिरंगा होगा। कपिल पाटिल की ओर से यह बयान महाराष्ट्र के भिवंडी में बागेश्वर धाम सरकार के एक कार्यक्रम में दिया गया।

कपिल पाटिल ने कहा, ‘हम लोग हिन्दुस्तान में रहते हैं, महाराज जी हमें जगाने आए हैं। हम अगर वक्त पर जाग जाएंगे तो अच्छी बात है अगर नहीं जागे तो एक दिन तिरंगे में चांद दिखाई देगा। अगर वक्त पर जागेंगे तो एक दिन चांद पर तिरंगा पहराएंगे।’ कपिल पाटिल ने अपने इस बयान के जरिए मुस्लिमों पर निशाना साधा है। कपिल पाटिल के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया क्यों पीएम मोदी 130 करोड़ देशवासी कहते हैं?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए पाटिल ने कहा कि पीएम मोदी पार्टी के बारे में नहीं सोचते हैं। वो देश के हर नागरिक के बारे में सोचते हैं। इसलिए वो कहते हैं कि मेरे देश के 130 करोड़ देश वासियों। इसमें सभी धर्म के लोग आते हैं। मुस्लिम भाई भी आते हैं, जैन भाई भी, सिख भाई और सभी धर्म को लोग आते हैं।

   
केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल के बारे में आपको बता दें कि ये महाराष्ट्र से आते हैं और भिवंडी से 16वीं लोक सभा के सांसद हैं। पिछले साल केंद्रीय कैबिनेट विस्तार में कपिल पाटिल को केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री बनाया गया था। कपिल पाटिल बीजेपी में आने से पहले शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी राष्ट्रीवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में थे। 2014 में वो एनसीपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments