IPS Manu Mukt Manav : मनु मुक्त ‘मानव’ ट्रस्ट ने आयोजित किया अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मान-समारोह


नारनौल। मनु मुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी डॉ मनु मुक्त ‘मानव’ की 40वीं जयंती पर आज स्थानीय सेक्टर-1, पार्ट-2 स्थित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र मनुमुक्त भवन में एक अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मान-समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें फीजी, आस्ट्रेलिया, नेपाल, नीदरलैंड, त्रिनिदाद और भारत सहित छह देशों की छब्बीस विशिष्ट युवा प्रतिभाओं को पुरस्कृत-सम्मानित किया गया। चीफ ट्रस्टी डॉ रामनिवास ‘मानव’ के प्रेरक सान्निध्य तथा शिक्षाविद् डॉ. पंकज गौड़ के कुशल संचालन में संपन्न हुए इस समारोह में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि तथा सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी बड़ी (राजस्थान) के कुलपति डॉ उमाशंकर यादव और नगर परिषद्, नारनौल की चेयरपर्सन कमलेश सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, वहीं ओडिशा के पूर्व डीजीपी दिरगपाल सिंह चौहान ने समारोह की अध्यक्षता की। लगभग तीन घंटों तक चले इस भव्य समारोह में माउंट एवरेस्ट विजेता डॉ आशा झांझड़िया (रेवाड़ी) मुख्य वक्ता रहीं। सभी मुख्य अतिथियों और विशिष्ट वक्ताओं ने दिवंगत मनुमुक्त ‘मानव’ को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें युवाशक्ति का प्रतीक और प्रेरणा-स्रोत बताया तथा युवाओं से उनके जीवन, कार्यों और उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्टी डॉ कांता भारती ने बताया कि समारोह में कोरबा (छत्तीसगढ़) की ‘गोल्डन गर्ल’ के रूप में विख्यात अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज श्रुति यादव को 11000/- का ‘डॉ मनु मुक्त ‘मानव’ विशिष्ट युवा-पुरस्कार’ प्रदान किया गया, वहीं फीजी से सुवा की सुएता दत्त चौधरी और सिगतोका के सव्लीन संगीत कुमार, आस्ट्रेलिया से सिडनी के डाॅ मोहित तोलानी और सोनिया सादिक गांधी, नेपाल से स्यांगजा के हरिप्रसाद ढकाल, नीदरलैंड से आसन की ऋतु शर्मा और आम स्टेलोन की मैत्रेई ठाकुर, त्रिनिदाद से पीनाल के सूरजदेव मंगाया तथा भारत से गंगटोक (सिक्किम) के चंचल कुमार सिंह, हैदराबाद (तेलंगाना) की लावण्या पटनायक, शिमला (हिमाचल प्रदेश) के शिवकुमार शर्मा, दांतारामगढ़ (राजस्थान) के देवकिशन शर्मा तथा हरियाणा से हिसार के अभिषेक, नारनौंद की राजबाला ‘राज’, भिवानी से महक वशिष्ठ, ममता पालीवाल और खुशी शर्मा, सिवानी मंडी से प्रियंका सौरभ और श्वेता छाबड़ा, लोहारू से अमित वालिया, अंबाला छावनी से सुनैना गुप्ता, सोनीपत से निहारिका, रोहतक से डॉ विनय सैनी तथा नारनौल से तनिष्का यादव, रिदम सांगवान और तृप्ति सैनी को, विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के दृष्टिगत, अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न और सम्मान-पत्र भेंटकर ‘डाॅ मनुमुक्त ‘मानव’ विशिष्ट युवा-सम्मान’ से नवाजा गया। विदेशी युवाओं को आॅन लाइन सम्मानित किया गया तथा बाद में उन्हें उनके देशों में समारोह-पूर्वक सम्मानित किया जायेगा।

समारोह में ट्रस्टी डॉ कांता भारती, हरियाणा बाल-कल्याण परिषद् के राज्य नोडल अधिकारी विपिन शर्मा, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल, निगरानी समिति के पूर्व अध्यक्ष और मनोनीत पार्षद महेंद्र गौड़, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पूर्व सचिव दुलीचंद शर्मा, समाजसेवी रामानंद अग्रवाल, किशनलाल शर्मा, राजकुमार यादव, एडवोकेट, कृष्ण कुमार शर्मा, एडवोकेट, डॉ वंदना निमहोरिया, प्रो अंजू रानी, पूर्व प्राचार्य दलजीत गौतम, प्राचार्य मुकेश कुमार, धर्मपाल शर्मा, सत्यवीर चौधरी, और महेंद्र सिंह यादव, डॉ सत्यवान सौरभ (सिवानी मंडी) आदि गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru