Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeMCD ELECTIONMcd Election : कांग्रेस ने किया निगम चुनाव में जीत का दावा,...

Mcd Election : कांग्रेस ने किया निगम चुनाव में जीत का दावा, आर्थिक तंगी को करेगी दूर

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी  अनिल कुमार ने निगम चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की जनता भाजपा एवं आप पार्टी के झूठे और भ्रमित करने वाले प्रचार के बहकावे में आकर इस बार वोट नहीं करेगी। निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ‘‘मेरी चमकती दिल्ली के नारे को बुलंद करते हुए भाजपा और आम आदमी पार्टी को हराने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एक वर्ष से भी अधिक समय से बूथ स्तर पर भाजपा और केजरीवाल सरकार के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए  15  वर्षों से निगम चला रही भाजपा और  8  वर्षों से दिल्ली सरकार चल रही आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है। भाजपा ने बीते  15  वर्षो में कूड़े के निस्तारण की कोई योजना नही बनाई। इसकी वजह से लैंडफिल कूड़े के पहाड़ो में बदल गई और दिल्ली में जहरीली गैस के प्रदूषण का बड़ा कारक बनी हुई है।  वहीं दिल्ली में केजरीवाल सरकार  2014  से प्रदूषण कम करने के दावे कर रही है। लेकिन आज भी दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने तीन-तीन  बार सत्ता हासिल करने के बावजूद दिल्ली में कोई विकास का काम नहीं किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments