Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeMCD ELECTIONMCD Elections : AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 134...

MCD Elections : AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 134 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने राजधानी में होने वाले निगम चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें 30 नेताओं को मौका मिला है।

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
दिल्ली नगर निगम के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कुल 134 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद लिस्ट की घोषणा की है।  पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की लंबी बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। सूची में 60 से अधिक महिलाएं हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा कि 90 प्रतिशत टिकट जमीनी स्तर पर काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं।

बयान के अनुसार, एमसीडी चुनाव लड़ने के लिए टिकट की खातिर 20,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। इससे पहले दिन में, पार्टी ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की वहीं इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावों के लिए पार्टी की 10 गारंटी भी जारी कीं। इन गारंटी में तीन ‘लैंडफिल’ स्थानों को साफ करना, भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी शामिल हैं।

दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं। एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान कराए जाएंगे और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।

7 दिसंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे

गौरतलब है कि दिल्ली में नगर निगम के 250 वार्ड के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव नए सिरे से परिसीमन के बाद यह पहला निकाय चुनाव होगा। यहां 04 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 07 दिसंबर को होगी। वहीं 14 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,46,73,847 है, जिनमें  79,86,705 पुरुष व 66,86,081 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। दिल्ली नगर निगम में कुल 250 वार्ड हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments