Sahara Protest : झारखंड रांची में भुगतान को लेकर सहारा निवेशकों ने किया प्रदर्शन 

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले निकाली गई रैली 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

भुगतान को लेकर सहारा निवेशकों और एजेंटों ने 5 नवम्बर को ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले झारखंड की रांची इकाई के कार्यकर्ताओं ने अजय नाथ सहदेव के अगुवाई में ओटीसी ग्राउंड से एक रैली निकाली। इस रैली में आंदोलनकारी सुब्रत राय हमारा पैसा दो, सुब्रत राय चोर है के नारे लग रहे थे।

रैली में लगभग 1000 महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर रातू रोड  के रीजन मैनेजर एवं अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ पंडरा थाना रांची में एफ आई आर भी दर्ज कराई गई। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया है कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश बावजूद  ये सहारा के पदाधिकारी भोले भाले लोगों से कलेक्शन कर रहे हैं। 

आंदोलनकारियों ने मांग की कि उन हम सभी जमाकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का सहारा के द्वारा अविलंब भुगतान किया जाए और जिस परिस्थितियों में वे लोग जिंदगी जी रहें हैं उसको समझा जाये। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष  प्रभात कुमार वट व्याल, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, के के साहू, राकेश कुमार, अजित कुमार, मानस दा,अशोक जी गौतम दीवान के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

दरअसल  भुगतान के लिए पूरे देश में सहारा इंडिया के खिलाफ पूरी तरह से मोर्चा खुल चुका है।  9 नवम्बर को सहारा इंडिया के रीजनल  कार्यालयों पर तो 15 नवम्बर को सहारा इंडिया के जोनल कार्यालयों पर  बड़ा प्रदर्शन होने वाला है। इस प्रदर्शन के लिए निवेशक और एजेंट युद्धस्तर पर तैयारी कर रहे हैं। 

टिप्पणियाँ बंद हैं।