Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeअन्यSahara Protest : कल सहारा इंडिया के रीजनल कार्यालयों पर कब्ज़ा कर...

Sahara Protest : कल सहारा इंडिया के रीजनल कार्यालयों पर कब्ज़ा कर लेंगे सहारा निवेशक ?

भुगतान को दिया है करो या मारो का नारा, 9 को रीजनल तो 15 को जोनल ऑफिस घेरने की तैयारी में जुटे हैं ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के पदाधिकारी 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

भुगतान को लेकर सहारा इंडिया के खिलाफ निवेशकों की लड़ाई आरपार की हो गई है। ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने करो या मरो का नारा दे दिया है। 9  को रीजनल और 15 को जोनल ऑफिस घेरने की रणनीति आंदोलनकारियों ने बनाई है। 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला ने कहा है कि अब समय आ गया है कि लड़ाई को आरपार का रूप दिया जाये। क्योंकि कोई तंत्र सुब्रत रॉय पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। इसलिए अब आंदोलन ही एकमात्र पैसा लेने का माध्यम बचा है। वह निवेशकों को जागरूक करने में लगे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने अपने ही गृह जनपद बस्ती से की है। सोमवार को उन्होंने सहारा निवेशकों को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। 

बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार ने तो पूरी तरह से सहारा इंडिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि सहारा इंडिया भुगतान की लड़ाई में अंतिम दौर के अंतिम प्रयास में है, जिसमें कार्यकर्ताओं और जमाकर्ताओं ने दोनों मिलकर आगामी 9 नवंबर को सहारा भुगतान के लिए आवाज को मजबूत कर रहे हैं, इसी कड़ी को मजबूत बनाने के लिए सभी फ्रेंचाइजी मैनेजर से निवेदन है आगामी 9  नवंबर दिन बुधवार समय सुबह10:00 बजे सहारा रीजनल कार्यालय के बाहर सहारा इंडिया भुगतान की लड़ाई में साथ दें, जो भी फ्रेंचाइजी मैनेजर इस आंदोलन में साथ नहीं देंगे तो निश्चित तौर पर आपके ऊपर थाने में प्राथमिक दर्ज करा कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग करेंगे। उन्होंने कहा है कि  अब यह आपको तय करना है कि सहारा इंडिया में भुगतान की लड़ाई में आप जमाकर्ता और कार्यकर्ता के साथ है या नहीं अगर आप साथ में हैं तो अपने साथ फील्ड के सभी कार्यकर्ता और जमाकर्ताओं को साथ लेकर आएं। नहीं तो निश्चित तौर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डाटा तैयार की गई है जमाकर्ता  और कार्यकर्ताओं के भुगतान के लिए आप साथ नहीं देंगे तो जमाकर्ता और कार्यकर्ता का भी साथ आपको नहीं मिलेगा
चर्चा करने का नहीं संघर्ष करने का समय है। उन्होंने कहा है की याद रखें 9 को हर हाल में हर काल में सहारा इंडिया रीजनल ऑफिस बोकारो हर्षवर्धन प्लाजा के बाहर हजारों हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं जमाकर्ताओं दोनों मिलकर सामूहिक प्रयास के साथ हिंदुस्तान की धरती से शांतिपूर्ण तरीके से क्रांति की शुरुआत होनी है  इसलिए समय नहीं है विवाद में पड़ने का समय है। हक और सम्मान वापस पाने का सभी साथियों से नम्र निवेदन है। उन्होंने कहा है कि पूरे देश में 9 नवंबर को संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा की ओर से सहारा इंडिया में लंबित भुगतान को लेकर जन आंदोलन धरना का आह्वान किया गया है इसीलिए सभी साथियों से अनुरोध है की संयुक्त रूप से भुगतान के इस आंदोलन को सफल बनाने की जिम्मेवारी भी स्वयं की है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments