Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeराष्ट्रीयSiege of Sahara Regional Offices : सहारा प्रोटेस्ट में मिला फ्रेंचाइजी मैनेजरों...

Siege of Sahara Regional Offices : सहारा प्रोटेस्ट में मिला फ्रेंचाइजी मैनेजरों साथ 

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा बिहार के अध्यक्ष मोहित कुमार का दावा है कि 9 का आंदोलन ऐतिहासिक होगा 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

भुगतान को लेकर निवेशकों और जमाकर्ताओं के सहारा इंडिया के खिलाफ  चल रहे आंदोलन को  फ्रेंचाइजी मैनेजरों का साथ भी मिल गया है। यह जानकारी ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग राज्यों से अलग-अलग जिलों से बहुत सारे फ्रेंचाइजी मैनेजर आज यानी कि 9 नवंबर को सहारा इंडिया भुगतान की लड़ाई में अपने-अपने कार्यकर्ताओं  के साथ आंदोलन को मजबूत करने के लिए साथ खड़े दिखेंगे और भी जो फ्रेंचाइजी मैनेजर हैं उनसे उन्होंने आग्रह किया था कि सहारा इंडिया भुगतान की लड़ाई में साथ आए नहीं तो आप अपने लिए अपने परिवार के लिए जिम्मेदार खुद होंगे।

संगठन आपका सहयोग नहीं करेंगी साथ ही साथ जो भी कार्यकर्ता कल सहारा इंडिया भुगतान की लड़ाई में आप साथ नहीं आएंगे तो आने वाले दिनों में संगठन आपके साथ नहीं रहेंगे।  फ्रेंचाइजी मैनेजरों  ने उनकी बात को समझा और अब आज सहारा इंडिया के रीजनल कार्यालयों के घेराव में महत्वपूर्ण भूमिका में वे लोग आ गए हैं। मोहित कुमार ने बताया कि भारत के विभिन्न हिस्सों में घटनाएं घट रही हैं।  आज आप जमाकर्ता के लिए खड़ा नहीं हो पाएगा तो निश्चित तौर पर आने वाले समय में आप खुद दोषी कह लाऐंगे सहारा इंडिया भुगतान की लड़ाई हमारी भुगतान सुनिश्चित किया जा सके इसके लिए एक डाटा तैयार हो रहा है जो राज्य सरकार और केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। मोहित कुमार ने दावा किया है कि 9 का आंदोलन इतिहास रचेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। 

दरअसल ऑल इंडिया जन आंदोलन संगर्ष न्याय मोर्चा 9 को सहारा के रीजनल और 15 को जोनल ऑफिस घेरने जा रहा है। इस आंदोलन को बड़ा बनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments