glam orgy ho spitroasted.pron
total italian perversion. jachub teens get pounded at orgy.
site

Indian Politics : कांग्रेसी हैं कि मानते नहीं !

अब राजा पटेरिया ने तो मोदी की हत्या की ही कर दी बात 

सी.एस. राजपूत 

इसमें दो राय नहीं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संगठन मजबूती के लिए रात दिन मेहनत कर रहे हैं। भारत यात्रा में जिस तरह से उन्होंने जी तोड़ मेहनत की है। लोगों मिले हैं, सधी हुई बयानबाजी की है, जिस तरह से वह विभिन्न राज्यों निकलते हुए उनकी संस्कृति से कुछ सीखने का प्रयास करते रहे हैं, लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा है तो उन सबको देखकर कहा जा सकता है कि देश में राहुल गांधी का कद लगातार बढ़ रहा है।

ऐसे कांग्रेसियों की बयानबाजी भाजपा को बोलने का मौका दे दे रही है। गुजरात चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री modi को रावण बोलकर बीजेपी को कांग्रेस के खिलाफ आग उगलने का मौका दे दिया था तो अब मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री मोदी पर संविधान की हत्या करने, देश को जाति और धर्म के नाम पर बर्बाद करने आदिवासियों को समाप्त करने का आरोप लगाकर 2024 से पहले पीएम मोदी की हत्या करने की बात कर दी। हालांकि उन्होंने बात यह भी कहा कि उनका मकसद मोदी को हराने से था। वह फ्लो में ऐसा बोल गए। ऐसे में प्रश्न उठता है कि पूर्व मंत्री कोई नौसिखिया कार्यकर्ता तो है नहीं। फ्लो में भी प्रधानमंत्री की हत्या की बात कैसे बोल दी गई। दरअसल कांग्रेस में कुछ नेता हैं कि कांग्रेस के बने बनाये माहौल पर पानी फेर देते हैं। एक समय था कि मणिशंकर अय्यर, दिग्विजय सिंह प्रधानमंत्री को लेकर कुछ ऐसी बयानबाजी कर देते थे कि कांग्रेस को बैकफुट पर आना पड़ता था।

2014 औऱ 2019 के लोकसभा चुनाव में यह कांग्रेस समेत विपक्ष की मोदी के खिलाफ की गई घटिया बयानबाजी ही थी, जिसके बल पर मोदी ने जनता की सहानुभूति बटोरी थी। राहुल गांधी द्वारा खुद की गई बयानबाजी से भी उन्हें पीछे हटना पड़ा है। यही वजह रही कि बीजेपी ने राहुल गांधी को पप्पू की उपाधि तक दे डाली थी। अब जब राहुल गांधी ने भारत यात्रा से देश में एक अच्छा माहौल बनाया हैं तो दूसरे नेता उनका खेल बिगाड़ दे रहे हैं। यह स्थिति तब जब जब कपिल सिब्बल नाराज होकर समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय राज्यसभा में पहुंच गये हैं तो गुलाम नबी आजाद ने अपनी अलग पार्टी बना ली है।सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा, मनीष  तिवारी गांधी परिवार से नाराज बताये जा रहे हैं।  ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले ही पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये हैं। कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान और हरियाणा में होने वाले चुनाव भी उसके लिए अहम हैं और देश में अभी भी मोदी का विकल्प जनता को दिखाई नहीं दे रहा है। 


 दरअसल मध्य प्रदेश के एक पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता के विवादित बयान ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। राजा पटेरिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की हत्या के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि अगर संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो। पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के विवादित बयान पर सियासत शुरू हो गई है। मतलब फिर से  पीएम को लेकर सहानुभूति बटोरने का मौका दे दिया है। बीजेपी अध्यक्ष अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेता पर लोगों को उकसाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। मध्य प्रदेश बीजेपी ने पूर्व मंत्री राजा पटेरिया पर हमला बोलते हुए कहा है कि राजा पटेरिया के प्रधानमंत्री की हत्या के लिए जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाना अत्यंत गंभीर और निंदनीय है। वीडी शर्मा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा की संज्ञा देते हुए कहा है कि क्या हाल ही में मध्य प्रदेश से निकली राहुल गांधी की ‘भारत तोड़ो यात्रा’ में इस साजिश की तैयारी हुई? इसकी जांच होनी चाहिए। 


दरअसल राजा पटेरिया ने पन्ना के पवई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के संविधान को बचाना है और आदिवासियों को सुरक्षित करना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा, अपने देश की सियासत में अब सामंजस्य और भाईचारे का समन्वय का दूर-दूर तक नाता नहीं रहा है। अब सियासत के लिए बदले के भाव खुलकर नजर आने लगे हैं। सियासी भाषा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है. हालांकि मामले ने जब तूल पकड़ा तो पटेरिया ने कहा कि मैं गांधी को मानने वाला इंसान हूं। 
राजा पटेरिया के इस बयान पर वार-पलटवार की राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, पटेरिया के बयानों से यह स्पष्ट हो रहा है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है बल्कि इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी वाली रहती है. जिस तरह से कांग्रेस की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे हैं उससे भी यह स्पष्ट होता है। गृह मंत्री ने कहा कि यह आपत्तिजनक बयान है। तत्काल FIR कराने के निर्देश पन्ना एसपी को दिए गए हैं।

टिप्पणियाँ
Loading...
bokep
nikita is hot for cock. momsex fick meinen arsch du spanner.
jav uncensored