Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCR Swar Dharohar Festival : जब आईपीएस अफसर अश्विनी चाँद ने अपनी शायरी...

 Swar Dharohar Festival : जब आईपीएस अफसर अश्विनी चाँद ने अपनी शायरी से बांधा समां 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली। बहुत ही ख़ूबसूरत लहजे के शायर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अश्विनी चांद ने स्वर धरोहर Festival के  इंडिया गेट दिल्ली पर हुए मुशायरे/कवि सम्मेलन के कागज कलम कागजात कार्यक्रम में समां बांध दिया। इस कार्यक्रम में टॉक शो के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर भी  चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए अश्विनी चांद ने एक से बढ़कर एक शायरी सुनाई। 

दरअसल अश्विनी चाँद  2000 बैच के IPS अधिकारी हैं। अभी Sikkim सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर के रूप में पदस्थापित हैं। उन्होंने  बिहार और झारखंड में स्कूली अध्ययन किया है। दिल्ली किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातकोत्तर किया है। उन्होंने सिक्किम पुलिस और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में काम किया है।

सेवा के दौरान भारत और विदेश की यात्राएं की हैं और वियना, ऑस्ट्रिया से एंटी करप्शन में मास्टर्स भी किया है।अश्विनी चाँद का शौक यात्रा करना और विभिन्न संस्कृतियों, मानवीय रिश्तों और भावनाओं को समझना है। अपनी कविताओं में ये व्यक्तिगत भावनाओं को भौतिक दुनिया की वस्तुओं या ऐतिहासिक/सांस्कृतिक कहानियों के साथ जोड़ने की कोशिश करते हैं। इनके दिल में संवेदनाओं का गहरा समंदर साँसें लेता है। ये अंग्रेजी और हिन्दी में लिखते हैं  और अपनी कविताओं में उर्दू के शब्दों का भी प्रयोग हिंदी उर्दू के दरमियान पुल की तरह करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments