Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeराष्ट्रीयViral Video : लड़के ने बनाई 6 सीटर वाली साइकिल, हैरान हो...

Viral Video : लड़के ने बनाई 6 सीटर वाली साइकिल, हैरान हो आनन्द महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, लोगों ने की तारीफ


Anand Mahindra: आंनद महिंद्रा द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे बच्चों को सरकार की ओर से भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।


उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया खूब एक्टिव रहते हैं। वह कई ऐसे वीडियो शेयर करते हैं, जो देखते – देखते वायरल (Viral) हो जाता है। इस बीच उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक लड़के का वीडियो (Video) शेयर किया। जिसमें एक लड़के ने 6 सीटर वाली साइकिल बनाई है। ये वीडियो देखकर लड़के की खूब तारीफ कर रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया यह वीडियो

आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किये गए वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने एक अनोखी इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है। जिसपर 6 लोग बैठ सकते हैं। वहीं साइकिल बनाने वाले लड़के ने जानकारी दी है कि गाड़ी को बनाने में 12 हजार रुपये का खर्च आया है। इसे चार्ज करने में 10 रुपये का खर्च आता है और ये सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक चल सकती है।

उद्योगपति ने की तारीफ

इस वीडियो को शेयर कर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने लिखा कि, “छोटे-मोटे बदलावों के बाद इस गाड़ी को ग्लोबल स्तर पर काम में लाया जा सकता है। यूरोप के भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट पर गाड़ी को टूर बस की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। मैं हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट के आविष्कारों को देखकर हैरान हो जाता हूं।”

@mayoordoc नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि ये गांव के लोगों के लिए बहुत काम आ सकती है। भारत में प्रतिभा की कोई कमी है है। शुभम नाम के एक यूज़र ने लिखा – ऐसे लोगों को और सुविधा देनी चाहिए, जिससे यह इस तरह की और चीज़ें भारत में विकसित कर सके। सुमन शुक्ला नाम की एक यूज़र ने कमेंट किया,”भारत के लोगों की दिमाग की जड़ काफी गहरी है, इनसे बेहतर कोई और नहीं हो सकता है।

आंनद महिंद्रा के ट्विटर पर हैं इतने फॉलोवर्स

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाले आंनद महिंद्रा के ट्विटर पर करीब 10 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उनके द्वारा शेयर किये गए वीडियो को लाखों लोग देखते हैं और हजारों लोग उसपर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। वह भारत की प्रतिभा पर बेहद ध्यान देते हैं और इस तरह के वीडियो शेयर करते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments