Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeराजनीतिHath se Hath jodo Abhiyan : ऊंचा होगा कांग्रेस का हाथ!

Hath se Hath jodo Abhiyan : ऊंचा होगा कांग्रेस का हाथ!

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित है कांग्रेस 

सी.एस. राजपूत 

जिन राहुल गांधी को बीजेपी पप्पू कहकर पुकारती थी। जिन राहुल गांधी का मजाक बनाने में बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ी वही राहुल गांधी अब बीजेपी के लिए परेशानी खड़ी करते जा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह से उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक पद यात्रा की है उससे उनका कद बहुत बढ़ गया है। चाहे दक्षिण भारत हो या फिर उत्तर भारत सब जगह राहुल गांधी की मेहनत को पसंद किया गया है। अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जय राम रमेश ने जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा को मुद्दे उठाने वाली और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को 100 प्रतिशत राजनीतिक बताया है। उससे साफ लग रहा है कि कांग्रेस इस यात्रा में मोदी सरकार पर निशाना साधेगी और गिन गिन कर बीजेपी सरकार की खामियां जनता को बताएगी। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जहां राहुल गांधी की भाषा को पसंद किया गया है, वहीं उनकी मेहनत की भी सराहना हुई है। सराहना भी ऐसी कि खुद आरएसएस से जुड़े रहे राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भी राहुल गांधी को युवा बताकर उनके संघर्ष की सराहना की है। कितने साधु संत उनकी यात्रा से जुड़े। खुद किसान नेता राकेश टिकैत, नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर, योगेंद्र यादव के अलावा कितने सोशल एक्टिविस्ट नेता अभिनेता उनकी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए । यह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता ही रही कि केंद्र सरकार ने चीन में कोरोना के नाम पर उनकी भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री  मनसुख मंडाविया से पत्र जारी कराकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रुकवाने का प्रयास किया गया।

हालांकि राहुल गांधी के कोई ताकत उनकी यात्रा को नहीं रोक सकती है के ऐलान के बाद सरकार बैकफुट पर आ गई। हरियाणा में उनकी यात्रा को रोकने की चर्चा थी पर हरियाणा में यात्रा को मिले जबरदस्त समर्थन के बाद सरकार शांत हो गई। समझने और सोचने की बात यह है कि यदि उस समय कांग्रेस दबाव में आ जाती तो केंद्र सरकार तभी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रुकवा देती। मतलब भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित कांग्रेस अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। कांग्रेस का यह अभियान दो महीने तक चलेगा। मतलब दो महीने तक मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, सांसद केसी वेणुगोपाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस अभियान का लोगो को जारी किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट भी जारी की। अब भारत जोड़ो यात्रा में भाजपा को बेचैन करने वाले राहुल गांधी हाथ से हाथ मिलाओ अभियान से बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत पैदा होने वाली है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताओं पर है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल गांधी ने मुद्दे उठाए। उसका चुनाव से लेना देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा मोदी सरकार की विफलताएं हैं, ये 100  प्रतिशत राजनीतिक है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26  जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम आदमी तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments