Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi Weather : फरवरी में दिल्ली की गर्मी ने तोड़ा 17 साल...

Delhi Weather : फरवरी में दिल्ली की गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकार्ड, सामान्य से 9 डिग्री अधिक दर्ज हुआ तापमान



गर्मी की अभी सही मायने में दस्तक भी नहीं हुई है और रिकार्ड बनने प्रारंभ हो गए हैं। आलम यह है कि फरवरी माह में ही गर्मी ने 17 साल का रिकार्ड बना दिया है। पिछले 55 साल में यह फरवरी तीसरा सबसे गर्म माह हो गया है।

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली । गर्मी की अभी सही मायने में दस्तक भी नहीं हुई है और रिकार्ड बनने प्रारंभ हो गए हैं। आलम यह है कि फरवरी माह में ही गर्मी ने 17 साल का रिकार्ड बना दिया है। पिछले 55 साल में यह फरवरी तीसरा सबसे गर्म माह हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले दो दिन और तापमान कमोबेश इतना ही बना रहेगा।

सोमवार को दिन भर खिली रही तेज धूप

राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्लीवासियों को पंखा चलाना पड़ गया। इससे पहले इतना अधिक तापमान 26 फरवरी 2006 को 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जोकि इस माह का आल टाइम रिकार्ड है। इससे भी पूर्व 17 फरवरी 1993 को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक 1969 से 2023 के दौरान 55 साल में फरवरी माह में यह तीसरा सर्वाधिक तापमान है।

मंगलवार को कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 व 14 डिग्री रह सकता है। बुधवार को भी यही स्थिति रहेगी। बृहस्पतिवार से एक दो डिग्री की आंशिक गिरावट आ सकती है।


मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी माह में इतनी अधिक गर्मी की वजह मजबूत पश्चिमी विक्षोभों का अभाव और माह में एक बार भी बरसात नहीं होना है। स्काईमेट वेदर के अनुसार 26-27 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं, इस दौरान हल्की वर्षा भी हो सकती है। लेकिन इससे भी गर्मी के तेवर कुछ खास नरम नहीं होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments