Sahara Protest : पटना में पुलिस को भारी पड़ गया जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष दुबे को गिरफ्तार करना, जनता के विरोध पर पड़ गया भागना

मदद को पहुंच गये ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सिंह एडवोकेट, निवेशकों के भुगतान को लेकर होने वाले अपने कार्यक्रम का प्रचार कर रहे थे जयप्रकाश दुबे

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
भुगतान को लेकर सहारा इंडिया के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सहारा निवेशक और कार्यकर्ता भले ही अलग अलग संगठनों से लड़ाई लड़ रहे हों पर जब किसी संगठन का कोई कार्यकर्ता दिक्कत में होता है तो दूसरा कार्यकर्ता उसके साथ खड़ा हो जाता है। ऐसा ही मामला बिहार के पटना में देखने को मिला है। दरअसल जन कल्याण मंच के बिहार प्रदेश जयप्रकाश दुबे अपने कार्यक्रम को लेकर राजेन्द्र नगर में प्रचार कर रहे थे कि सहारा प्रबंधन ने पुलिस को उकसा कर उन्हें गिरफ्तार करा दिया। जयप्रकाश दुबे ने जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सिंह से मदद मांगी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाल लिया। हालांकि उनके पहुंचने से पहले राजेन्द्र नगर में रेहड़ी पटरी वालेे लोग जयप्रकाश दुबे के लिए पुलिस से लड़ गये और पुलिस को वहां से भागना पड़ा। दरअसल इन लोगों का भी बहुत पैसा सहारा में  जमा है और ये लोग सहारा ऑफिस के चक्कर लगाते-लगाते थक गये हैं।


मौके पर पहुंचे अनिल सिंह एडवोकेट ने जहां जयप्रकाश दुबे का साथ दिया वहीं सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय और दूसरे निदेशकों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय ने एक षडयंत्र के तहत उन लोगों को ठगा है। राजेन्द्र नगर के लोगों का भी सहारा में काफी पैसा जमा है। पुलिस की कार्यशैली पर उंगली उठाते हुए अनिल सिंह एडवोकेट ने कहा कि यही पुलिस भुगतान करने के मामले में प्रबंधन का साथ देती है जब हम लोग अपने कार्यक्रम को लेकर उसका प्रचार भी कर रहे हों तो इनको बर्दाश्त नहीं होता है। सहारा प्रबंधन से घूस लेकर ये लोग सहारा पीड़ितों पर ही लाठियां भांजने लगते हैं। सहारा प्रबंधन का पक्ष लेते हुए आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज करवा देते हैं। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं और मिलकर इस लड़ाई को जीतेंगे।


दरअसल सहारा से भुगतान को लेकर बिहार में बड़ा मोर्चा खुल चुका है। जयप्रकाश दुबे जन कल्याण मंच से फाइट कर रहे हैं तो अनिल सिंह एडवोकेट ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में सहारा प्रबंधन को ललकार रहे हैं। मोहित कुमार जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोार्च के प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से पूरे बिहार में निवेशकों के हित में आवाज बुलंद कर रहे हैं। उधर ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन ने अलग से मोर्चा संभाल रखा है। मतलब संगठन भले ही अलग अलग हों पर सबकी लड़ाई सहारा से भुगतान की है। ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के राजगीर में एक वरिष्ठों के एक कार्यक्रम की भी तैयारी चल रही है। अनिल सिंह एडवोकेट का कहना है कि राजगीर में होने वाला कार्यक्रम बिहार के पदाधिकारियों की मीटिंग के साथ होगा।
 

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru