Sahara Protest : सहारा से भुगतान को लेकर देशभर में धरना प्रदर्शन

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने हर जिले में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

सहारा इंडिया से भुगतान को लेकर ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रोटेस्ट कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ल, उपाध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी और प्रदेश अध्यक्ष संसार सिंह, बिहार में राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सिंह एडवोकेट और प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार, झारखंड में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार, उड़ीसा में उत्तर कुमार, मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सोलंकी ने आंदोलन की अगुआई की। 

प्रदर्शन के बाद हर जिले में डीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि सहारा इंडिया के भुगतान न करने की वजह से काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आत्महत्या कर ली है। लोग अपनी बेटियों की शादी नहीं करा पा रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि निवेशकों का पैसा जल्द से जल्द दिया जाये। 

दरअसल गत 17-18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सहारा इंडिया के साथ ही सरकारों को भी घेरने की रणनीति बनाई गई थी। इस बैठक के बाद माना जा रहा था कि संगठन राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा आंदोलन करने वाला है। उसी रणनीति के तहत ही 6 फरवरी को ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया गया है। अब संगठन ने अपनी रणनीति बदली है। अब संगठन सहारा इंडिया पर प्रोटेस्ट करने के बजाय केंद्र सरकार को घेर रहा है। संगठन का मानना है कि केंद्र सरकार सहारा के चैयरमेन सुब्रत रॉय को संरक्षण दे रही है। 

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru