Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi Weather Update : सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, 34...

Delhi Weather Update : सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, 34 डिग्री पार हुआ पारा, अगले 5 दिन नहीं मिलेगी राहत

लगातार बढ़ती गर्मी के बीच रविवार को दिल्ली में दिन का तापमान 34 डिग्री पार चला गया। तीन इलाकों में यह 35 डिग्री से भी अधिक दर्ज किया गया। तेज धूप ने भी दिल्ली वासियों को चुभन भरी गर्मी का एहसास कराया।

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली । लगातार बढ़ती गर्मी के बीच रविवार को दिल्ली में दिन का तापमान 34 डिग्री पार चला गया। तीन इलाकों में यह 35 डिग्री से भी अधिक दर्ज किया गया। तेज धूप ने भी दिल्ली वासियों को चुभन भरी गर्मी का एहसास कराया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार पांच दिन तापमान में गिरावट के कोई आसार नहीं हैं। हां, मंगलवार को हल्की बरसात अवश्य हो सकती है।रविवार को सुबह ही धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ-साथ और तीखी होती गई। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में अभी तक का सर्वाधिक हैं।

इन इलाकों पर सबसे ज्यादा रहा तापमान

तीन इलाकों में यह और भी ज्यादा यानी नजफगढ़ में 35.6, पीतमपुरा में 35.4 और स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 27 से 85 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। न्यूनतम तापमान भी पीतमपुरा में 19.4 डिग्री और स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 20.0 डिग्री सेल्सियस तक चला गया।


आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कहने को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन अधिकतम एवं न्यूनतम क्रमश: 34 और 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार को भी तापमान कम न होगा। अलबत्ता, हल्की वर्षा हो सकती है। बुधवार को यह तापमान क्रमश: 35 और 17 डिग्री तक पहुंच सकते हैं।

हवा मंद, फिर ”खराब” हुई गुणवत्ता

तकरीबन सप्ताह भर तक ”मध्यम” श्रेणी में रहने के बाद रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से ”खराब” श्रेणी में पहुंच गई। हवा की रफ्तार मंद पड़ने से एनसीआर के शहरों का एयर इंडेक्स भी बढ़ा हुआ नजर आया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 216 रहा।


एक दिन पहले यह 200 दर्ज किया गया था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 16 अंकों की वृद्धि हो गई। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का एक्यूआई 210, गाजियाबाद का 238, ग्रेटर नोएडा का 182, गुरुग्राम का 222 व नोएडा का 229 रिकार्ड किया गया। इन सभी जगहों के एक्यूआइ में बढ़ोत्तरी हुई है। ग्रेटर नोएडा में एयर इंडेक्स की श्रेणी ”मध्यम” जबकि अन्य सभी ”खराब” रही है।

सफर इंडिया का कहना है कि रविवार को हवा की रफ्तार शांत से छह किमी प्रति घंटे तक रही। इसी कारण प्रदूषक कण छंट नहीं पाए। यही स्थिति अभी अगले दिन तीनों तक बनी रह सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments