Thursday, April 18, 2024
spot_img
HomeअपराधDelhi : बहन को गाली दी तो साले ने जीजा के सिर...

Delhi : बहन को गाली दी तो साले ने जीजा के सिर पर तब तक वार किया, जब तक मर नहीं गया, मामा ने भी दिया था साथ



नरेला औद्योगिक क्षेत्र में साले ने अपने मामा के साथ मिलकर जीजा के सिर पर पत्थर से बार-बार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान उत्तम नगर के सोहित के रूप में हुई है।

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली । नरेला औद्योगिक क्षेत्र में साले ने अपने मामा के साथ मिलकर जीजा के सिर पर पत्थर से बार-बार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान उत्तम नगर के सोहित के रूप में हुई है। मूल रूप से वह बिहार के बांका जिले के मालती गांव का रहने वाला था। एनआइ थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपित साले व उसके मामा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान उत्तम नगर के अरविंद मंडल व नरेला के किशोर मंडल के रूप में हुई है।


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि सिंह ने बताया कि एनआइए थाने के हेड कांस्टेबल भूपेंद्र रविवार रात को इलाके में गश्त कर रहे थे। जब वह नरेला डीएसआइआइडीसी ए ब्लाक के पार्क के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ था। उसके सिर से खून बह रहा था। सिर पर पत्थर से वार किया गया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपितों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई। टीम में एसआइ मनीष त्यागी, एएसआइ वजीर, विकास, सुधीर, हेड कांस्टेबल निर्भय व कांस्टेबल अशोक शामिल थे। टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि किशोर मंडल व उसका मामा अरविंद मंडल इस हत्या में शामिल हैं। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपना अपराध कबूल लिया।


जांच के दौरान पता लगा कि सोहित किशोर मंडल का जीजा था व अरविंद मंडल किशोर मंडल का मामा है।पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि वे तीनों रविवार को उत्तम नगर से नरेला आए व दुकान से खरीदकर शराब पीने लगे। रात दस बजे सोहित ने अपनी पत्नी यानी कथित किशोर मंडल की बहन के साथ गाली-गलौज की।इस बात को लेकर सोहित व किशोर के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि अरविंद ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन सोहित ने उसे भी पीटा।


इसके बाद दोनों आरोपितों ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई व सड़क किनारे से पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। आरोपित सोहित के सिर पर तब तक वार करते रहे, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। इसके बाद आरोपित फरार हो गए।गिरफ्तार किए गए आरोपित अरविंद व किशोर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments