Weather Update : होली से पहले गर्मी ने दिखाया अपना रंग, 32 डिग्री पहुंचा तापमान, आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली । होली से पहले ही गर्मी ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच दिन का तापमान शुक्रवार को 32 डिग्री पार चला गया तो सुबह के तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे वहीं तेज हवा भी चलेगी।

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

हवा में नमी का स्तर 31 से 86 प्रतिशत तक दर्ज हुआ। स्पोर्टस काम्प्लेक्स दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजधानी में अगले तीन दिनों के दौरान हवाओं की रफ्तार तेज रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक बनी रह सकती हैं। हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी रहने की संभावना है। शनिवार को आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।


हवा से सुधरी हवा की सेहत, गिरा प्रदूषण का स्तर

राजधानी चल रही तेज हवा से 24 घंटे के भीतर ही प्रदूषण में काफी कमी देखने को मिली है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स जहां 226 था, वहीं शुक्रवार शाम 153 दर्ज किया गया। यह ”मध्यम” श्रेणी में आता है। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक अगले तीन दिन तक तेज हवा चलेगी। इस दौरान प्रदूषण से राहत रहेगी।


सफर के अनुसार, बृहस्पतिवार रात से ही राजधानी में तेज हवा चल रही हैं। इसी से प्रदूषण में कमी भी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को भी सतही हवा की गति 20 से 22 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। इससे प्रदूषण कणों का बिखराव तेजी से हुआ और एयर इंडेक्स में कमी आई। शुक्रवार को दिल्ली का सबसे प्रदूषित क्षेत्र शादीपुर रहा, जहां एयर इंडेक्स 277 दर्ज किया गया।

सबसे कम प्रदूषित क्षेत्र लोधी रोड रहा, जहां एयर इंडेक्स 111 रहा। सफर के अनुसार अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हवाओं की रफ्तार 20 से 22 किलोमीटर प्रतिघंटा के आस पास रहेगी। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली इस हवा के चलते दिल्ली में प्रदूषक कणों का बिखराव भी तेजी से होगा। इससे अगले तीन दिनों तक प्रदूषण ”मध्यम” श्रेणी में ही बना रहेगा।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru