Delhi BJP : वीरेंद्र सचदेवा ने केशवपुरम से की संगठन मजबूती की शुरुआत

संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद डॉ. हर्षवर्धन और जिला प्रभारी श्याम शर्मा का रहा प्रवास, बूथ सशक्तिकरण के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के दिए गए टिप्स, दो सप्ताह तक सभी जिलों में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने भी कार्यक्रम में की शिरकत, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं 

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संगठन मजबूती के लिए कमर कस ली है। वीरेन्द्र सचदेवा दो सप्ताह तक सभी जिलों में संगठनात्मक प्रवास कर संगठन को  मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी शुरुआत जिला केशवपुरम से कर दी है। यह जानकारी केशवपुरम जिले के मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने दी। 


 दरअसल सोमवार को संगठन मजबूती के लिए हुई केशवपुरम जिले की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद डॉ. हर्षवर्धन और जिला प्रभारी श्याम शर्मा का प्रवास रहा। संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता  जिलाध्यक्ष राज कुमार भाटिया ने की। संगठनात्मक बैठक में  जिला पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश टीम सदस्य, मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री, निगम पार्षद, विधानसभा व निगम प्रत्याशी और खण्ड प्रमुख उपस्थित रहे। संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने सभी खण्ड प्रमुखों से उनके बूथ स्तर की जानकारी ली और बूथ सशक्तिकरण हेतु अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ कार्य विभाजन पर टिप्स दिए।


इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि बीते नौ वर्षों में केंद्र सरकार ने चांदनी चौक लोकसभा समेत दिल्ली में अनेक उल्लेखनीय विकास कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि हम लगातार नौ साल से जनहित में कार्य कर रहे हैं और उनके परिणाम भी सकारात्मक आ रहे हैं।दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार राष्ट्रवाद, विकास और गरीब कल्याण को समर्पित है। आज विदेशों में भी भारत के प्रति सरकारों व लोगों का नजरिया बदला है। हमें प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी संदेशो को समाज के अंतिम व्यक्ति तक लेकर जाना है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह खेदपूर्ण है कि दिल्ली में आज भ्रष्ट एवं अराजक सरकार है जिसने विकास को ठप कर दिया है। उन्होंने सभी से बूथ को मजबूत करते हुए आम जन की सेवा में कार्यकर्ताओं से कार्य करने का आह्वान किया।


जिला अध्यक्ष राज कुमार भाटिया ने कहा कि जिला टीम आने वाले समय मे सभी बूथों के सशक्तिकरण व संगठन विस्तार के लिए कार्य करेगी ताकि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में निगम चुनाव की तरह शानदार परिणाम दे सके।
इस अवसर पर इस माह के अंत में होने वाली प्रधानमंत्री की  100वीं ” मन की बात ” कार्यक्रम का जिले द्वारा अधिकारिक पोस्टर भी जारी किया गया।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru