Tuesday, April 16, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi Heatwave : 3 दिन से लगातार पड़ रहे दिल्ली में लू...

Delhi Heatwave : 3 दिन से लगातार पड़ रहे दिल्ली में लू के थपेड़े, 40 से ऊपर रहा पारा, पश्चिमी विक्षोभ देगा राहत

Delhi Weather Forecast : राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर चालू हो गया है। पिछले तीन दिन से लगातार लू की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। कई इलाकों में लू वाली स्थिति भी बनी रही।

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर चालू हो गया है। पिछले तीन दिन से लगातार लू की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। कई इलाकों में लू वाली स्थिति भी बनी रही।

यहां दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 40.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 25 से 73 प्रतिशत रहा। स्पोर्टस काम्प्लेक्स दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री और न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


इन राज्यों में बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बुधवार से मौसम बदलने के आसार दिख रहे हैं। यहां तेज आंधी के साथ बरसात होगी और कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। उत्तर भारत में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर पश्चिमी यूपी और राजस्थान में तेज हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है। इससे गर्मी और तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन तीन दिन के बाद गर्मी दोबारा बढ़ने लगेगी।


यहां लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बुधवार को बिहार, पश्चिम बंगाल व आंध्र प्रदेश के लिए लू का आरेंज अलर्ट जारी किया है। चार अन्य राज्यों- सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी लू चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञानी सोमा सेन राय का कहना है कि देश के पूर्व और पूर्व-प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ जिलों में भीषण लू का अनुभव हो रहा है। हालांकि संभावना है कि बुधवार से उत्तर-पश्चिम भारत में कोई लू नहीं चलेगी जबकि शेष क्षेत्रों में दो दिन और लू का प्रकोप बना रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments