Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRHeatwave Alert : देश में इसी माह से पड़ेंगे लू के थपेड़े,...

Heatwave Alert : देश में इसी माह से पड़ेंगे लू के थपेड़े, तीन माह तक लोग करेंगे हीटवेव का सामना

Heatwave in India फरवरी में रिकॉर्ड गर्माहट के बाद पिछले माह अंतिम पखवाड़े में हुई बारिश के कारण अब तक गर्मी से काफी हद तक राहत है। लेकिन अगले कुछ दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा। देश के कई राज्य इसी माह से हीटवेव का सामना करेंगे।

नई दिल्ली। फरवरी में रिकॉर्ड गर्माहट के बाद पिछले माह अंतिम पखवाड़े में हुई बारिश के कारण अब तक गर्मी से काफी हद तक राहत है। लेकिन अगले कुछ दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा। इसलिए दक्षिणी प्रायद्वीपीय और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल से जून तक गर्मी के मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

इस दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य व पूर्वी राज्यों में इस बार लू अधिक चलेगी। इस माह से ही बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में गर्म हवा के थपेड़ों की मार शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।


इन राज्यों में चलेगी लू

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा में इस बार अप्रैल में सामान्य से अधिक दिन लू चलेगी। अधिकतम तापमान सामान्य से जब 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर लू चलती है।

इस बार ज्यादा दिन चलेगी लू

इसलिए मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाए तो माना जाता है कि लू चल रही है। इस बार लू वाले दिनों की संख्या अधिक रहने की संभावना है।

1901 के बाद सबसे गर्म रही फरवरी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष फरवरी का महीना वर्ष 1901 के बाद सबसे अधिक गर्म रहा। वहीं मार्च में सात बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 37.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य (29.9 मिलीमीटर) से अधिक है। जबकि पिछले वर्ष 2022 में मार्च सबसे गर्म व 121 वर्षों में तीसरा सबसे सूखा मार्च का महीना था।

मौसम विभाग के अनुसार, इस माह अप्रैल में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। अप्रैल में सामान्य तौर पर देश भर में 39.2 मिमी बारिश होती है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। जबकि पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments