दिल्ली के CM केजरीवाल ने की नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू से मुलाकात, जालंधर उपचुनाव में दर्ज की है जीत

Jalandhar by-election 2023 जालंधर उपचुनाव 2023 में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर उनसे मुलाकात की है। इस दौरान सांसद रिंकू के साथ पंजाब मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। वहीं शनिवार को उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए प्रेस वार्ता की थी।


नई दिल्ली ।
पंजाब के जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है। अब जानकारी आ रही है कि उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर उनसे मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौजूद थे।

वहीं, शनिवार को पंजाब के जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया था। मान के साथ पार्टी आफ़िस में प्रेसवार्ता कर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम धर्म और जाति की राजनीति नहीं करते हैं। हम विकास की राजनीति करते हैं।इस जीत के लिए जालंधर की जनता को बहुत-बहुत बधाई है। जनता ने काम हमारी काम की राजनीति पर ठप्पा लगा दिया है। यह इलका कांग्रेस का गढ़ रहा है। आप वहां सेंध मार कर चुनाव जीती है।

हमने काम पर मांगा वोट

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब मेें हमारी सरकार को 14 माह पूरे हो गए हैं।जनता ने इस जीत को दिलाकर हमारे कामोें पर मुहर लगाई है। चुनाव में हमने अपने कामों पर वोट मांगे हैं।

जीतेंगे 13 लोकसभा सीटें

जालंधर सीट पर 50 साल से कांग्रेस की थी। कांग्रेस को लगता था कि ये उनकी सीट है तो लोग उन्हें ही वोट देंगे। इनका कोई बड़ा नेता वोट मांगने ही नहीं आया। लेकिन अब ऐसा नहीं है, 2024 में भी हम 13 की 13 लोकसभा सीट जीतेंगे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi