Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeअन्यDelhi Crime : भलस्वा गांव में दिन दहाड़े आप नेता की गोली...

Delhi Crime : भलस्वा गांव में दिन दहाड़े आप नेता की गोली मारकर हत्या 

दोपहर करीब ढाई बजे की वारदात, मृतक का नाम विजेंद्र यादव और उम्र बताई जा रही है 45 साल, शिव मूर्ति स्थापना और भंडारे के आयोजन में पहुंचे थे विजेंद्र यादव 

नई दिल्ली। सोमवार को भलस्वा गांव में मूर्ति स्थापना और भंडारे में पहुंचे आप नेता विजेंद्र यादव की अज्ञात हमलावरों ने दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां मारते हुए हत्या  कर दी।

वारदात दोपहर करीब 2:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। दरअसल भलस्वा गांव में शिव मूर्ति की स्थापना की जा रही थी। साथ ही भंडारे का आयोजन भी हो रहा था। उसी भंडारे में क्षेत्र के प्रॉपर्टी डीलर विजेंद्र यादव भी पहुंचे थे। अचानक से हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घायलावस्था में विजेंद्र यादव को नजदीक के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विजेंद्र यादव की उम्र करीब 45 साल बताई  जा रही है। विजेंद्र यादव प्रॉपर्टी डीलर के साथ-साथ ये क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने फिर से एक बार दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला रंजिश का प्रतीत होता है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments