Friday, April 19, 2024
spot_img
HomeअपराधDelhi : गर्लफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता तो बदला लेने के लिए वायरल...

Delhi : गर्लफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता तो बदला लेने के लिए वायरल कर दी अश्लील तस्वीरें, गिरफ्तार

दिल्ली में अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित  करने के आरोप में एक किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ब्रेकअप के बाद उससे बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने ऐसा किया।

नई दिल्ली । ब्रेकअप के बाद अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित करने के आरोप में एक किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गर्लफ्रेंड द्वारा रिश्ते खत्म करने के बाद किशोर ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी।

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (द्वारका) सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में लक्ष्मी विहार के रहने वाले मानस लाहोरा (19) को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। वह बीएसी इलेक्ट्रॉनिक का फर्स्ट ईयर का छात्र है। उन्होंने आगे कहा कि 7 अप्रैल को फेक जीमेल अकाउंट्स बनाने की शिकायत मिली।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कोई उसकी अश्लील तस्वीरें उसके अकाउंट और उसके घर के सदस्यों को भेज रहा था। अधिकारी ने बताया कि टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी को ट्रेस कर लिया गया। आरोपी मानस ने पुलिस को बताया कि वह 2021 से उसके साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, उसकी गर्लफ्रेंड ने इसी साल उससे ब्रेक कर लिया।

आरोपित ने आगे बताया कि वह उससे बदलना लेना चाहता था। इसलिए उसने उसकी अश्लील तस्वीरें प्रसारित कर दी। पुलिस ने बताया कि अपराध में शामिल एक लैपटॉप को भी जब्त कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments