Delhi Politics : केशवपुरम में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने और केजरीवाल की पोल खोलने का चलेगा अभियान 

भाजपा जिला केशवपुरम की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया निर्णय 

जिलाध्यक्ष राजकुमार भाटिया सांसद खेल प्रतियोगिता के सफलतम आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

भाजपा जिला केशवपुरम की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष राज कुमार भाटिया की अध्यक्षता व जिला प्रभारी श्याम शर्मा के संचालन में सम्पन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राज कुमार भाटिया ने जहां जिले की उपलब्धियों गिनाईं वहीं प्रदेश द्वारा दिए सभी कार्यों का जिला, मंडल, मोर्चा व प्रकोष्ठ की सहभागिता का व्रत रखा। उन्होंने सांसद खेल प्रतियोगिता के सफलतम आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। राजकुमार भाटिया ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ स्तर पर घर-घर सम्पर्क करने और मोदी सरकार की उपलब्धियों व जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया। उन्होंने दिल्ली की जनविरोधी सरकार की नाकामयाबी, उनके भ्रष्टाचार को जनता को बताने पर बल दिया।



प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों एवं संगठन कौशल पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा 9 वर्ष में किए कार्यों व जनहितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और इन कार्यो को बूथ स्तर पर घर घर पहुँचाने के लिए हर कार्यकर्ता से  कहा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ देश की संस्कृति व संवर्धन के लिए भी अनेक सराहनीय व ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के चलते आज पूरा विश्व भारत व  नागरिकों को बड़े सम्मान की दृष्टि से देखता है। अजय शर्मा ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसमें मोदी सरकार द्वारा देश व दिल्ली में किए कार्यों की सराहना की। उधर दिल्ली की जनविरोधी सरकार की तमाम नाकामियों दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण, प्रदूषित यमुना, सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, सरकार के तमाम घोटाले, गन्दा व अपर्याप्त पेयजल, ध्वस्त होती सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, निगम के अधिकारों में कटौती व जनता की गाढ़ी कमाई को मुख्यमंत्री द्वारा अपने शीशमहल पर खर्च करने वाले विषयो को ले निंदा प्रस्ताव पेश किया गया। पूर्व उपमहापौर योगेश वर्मा ने अनुमोदन किया और मण्डल अध्यक्ष नरेश जैन के समर्थन के पश्चात समस्त कार्यकरणी ने ॐ की ध्वनि से इसे पारित किया।
     दूसरे सत्र में आगामी एक माह तक हर लोकसभा क्षेत्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने के महाजनसंपर्क अभियान की सार्थकता और पूरी कार्ययोजना पर विस्तार से महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा रेखा गुप्ता ने मार्गदर्शन किया।
 जिला अध्यक्ष ने कहा कि आने आने वाला समय हर कार्यकर्ता को अपनी अपनी भूमिका बूथ स्तर पर निभाने का है, जिसके लिए जिला केशव पुरम टीम पूरी तरह से तैयार है जिसके मिशन 2024 के सुखद परिणाम के संकल्प के साथ कार्यकर्ता तैयार है। जिला कार्यकारिणी में जिला पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी, सभी पूर्व जिला अध्यक्ष, विधायक प्रत्याशी, पार्षद, जिला प्रवक्ता,  मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru