Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi : दिसम्बर तक 50 एमएलडी क्षमता का बन जाएगा रोहिणी ट्रीटमेंट...

Delhi : दिसम्बर तक 50 एमएलडी क्षमता का बन जाएगा रोहिणी ट्रीटमेंट वाटर प्लांट : सोमनाथ भारती 

दिल्ली जलबोर्ड के उपाध्यक्ष ने दिल्ली दर्पण टीवी से खास बात करते हुए  मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के यमुना का पानी नहाने योग्य, दिल्ली को 24 घंटे पेयजल सप्लाई और दिल्ली को लेक ऑफ़ सिटी कहलवाने के सपने को पूरा करने वाला बताया रोहिणी वाटर प्लांट को 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सपना है कि दिल्ली को 24 घंटे स्वच्छ पानी मिले, यमुना का पानी इतना साफ हो जाये कि लोग इसमें नहा सकें और दिल्ली लेक सिटी के नाम से जानी जाये। मुख्यमंत्री के इस सपने को पूरा करने के लिए रोहिणी सीटीपी ट्रीटमेंट वाटर प्लांट (लेक) पूरी तरह से तैयार हो रहा है। दिसम्बर तक यह प्लांट 50 एमएलडी क्षमता का हो जाएगा। यह बात दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने दिल्ली दर्पण टीवी से बात करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि रोहिणी वाटर प्लांट को देश की सबसे बड़ी कृतिम झील के रूप में विकसित किया जा रहा है। सोमनाथ भारती का कहना था कि इस प्लांट से पानी रिचार्च किया जाएगा। आरो से प्रोसेस करके दिल्ली के लोगों को स्वच्छ पानी के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। 

सोमनाथ भारती ने यह विचार और टेक्नोलॉजी मुख्यमंत्री केजरीवाल की बताई। सोमनाथ भारती का यह भी कहना था कि इस तरह का अद्भुत और अद्वितीय काम केजरीवाल के अलावा किसी और ने नहीं किया है। सोमनाथ भारती ने बताया कि रोहिणी के प्लांट की क्षमता अभी 15 एमएलडी है और आउटपुट 30-40 का है। दिसम्बर तक इसकी क्षमता 50 एमएलडी और आउटपुट  10-10 का होगा। उन्होंने बताया कि अंडरग्राउंड दो झीलें बनेंगी। केजरीवाल के बारे में उन्होंने बताया कि वह जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। उन्होंने दिल्ली के लोगों को 24 घंटे स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने, यमुना का पानी नहाने लायक करने और दिल्ली को लेक ऑफ़ सिटी कहलवाने का वादा किया है जो 2025 तक उन्हें पूरा करना है। 

सोमनाथ भारती ने यह भी कहा कि दिल्ली पढ़े लिखे मुख्यमंत्री के अनुभव और टेक्नोलॉजी का फायदा उठा रही है। यह टेक्नोलोजी और सभी तरह के प्रोसेस केजरीवाल के फिंगर प्रिंट पर हैं।  उन्होंने कहा कि वह बड़े सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें केजरीवाल के साथ काम करने का मौका मिला। सोमनाथ भारती ने बातों ही बातों में एलजी की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट के अंकुश लगाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि अब एलजी भी काम में रोड़ा नहीं अटका पाएंगे। अब  काम दोगुनी तिगुनी और चौगुनी गति से होगी।   उन्होंने कहा कि इस सीटीपी ट्रीटमेंट वाटर प्लांट से 8 एमएलडी पानी ट्रीट करके भूजल का स्तर बढ़ाया जाएगा। दिल्ली को जहां शुद्ध पेयजल मिलेगा वहीं जल संकट से भी निजात मिल जाएगी। 

सोमनाथ भारती का कहना था कि रोहिणी के प्लांट में किराड़ी, बेगमपुर कॉलोनी  और रिठाला से पानी आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पानी के ट्रीटमेंट से लेक तक अंडरग्राउंड वाटर लेवल बढ़ने पर ट्यूबवेल से पानी रिचार्ज करके आरो से प्रोसेस किया जाएगा और फिर पानी की सप्लाई की जाएगी। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि रोहिणी सीटीपी ट्रीटमेंट प्लांट जहां यमुना की सफाई करने का काम करेगा वहीं वाटरलेवल भी बढ़ाएगा। साथ ही लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments