Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeDELHI POLICEद्वारका - खेत के ट्यूवेल में बोरे में  बंद मिला महिला का...

द्वारका – खेत के ट्यूवेल में बोरे में  बंद मिला महिला का सला गड़ा शव 

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली।  दिल्ली के द्वारका जिला के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में के महिला का शव मिलाने से सनसनी फ़ैल गयी है।  बाबा हरिदास नगर इलाके में यह शव एक खेत में खुदे एक गड्डे में बोरे में बंद हालत में मिला है। शव कई महीने पुराना बताया जा रहा है। सले गड़े इस  शव पर महरून रंग का एक स्वेटर है। 

घटना आज सुबह की है। एक शख्स ने फ़ोन पर इसकी सूचना पुलिस को दी। कॉलर ने पुलिस को बताया की उसके खेत में ट्यूवेल में एक बोर में कुछ है जिसमें से काफी बदबू आ रही है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरे को बहार निकालकर चेक किया तो उसमें एक महिला का शव मिला। मौके पहुंचे जिला पुलिस के आला अधिकारियों ने ट्यूवेल और इसके आस पास गहन जांच की। 

महिला की उम्र करीब 30 से 40 साल की लग रही है। शव की हालत ऐसी है की उसकी शिनाख्त करना आसान नहीं है। महिला की ह्त्या कैसे हुयी और क्यों हुयी इससे पहले शव की शिनाख्त करने की कोश्शि की जा रही है। बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस मामला दर्ज़ कर जांच कर रही है। आस पास एक थाना क्षेत्रों से गुमशुदा महिला का ब्योरा लिया जा रहा है। शव चूँकि बोरे में बंद मिला है लिहाज़ा अंदाजा लगाया जा रहा है की शव को यहाँ लेकर डिस्पोज किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments