Wednesday, April 24, 2024
spot_img
HomeअपराधWrestlers Protest : लो बृजभूषण शरण सिंह से पोस्को एक्ट हटाने का खेल...

Wrestlers Protest : लो बृजभूषण शरण सिंह से पोस्को एक्ट हटाने का खेल हो गया शुरू! 

नरेश टिकैत के पहलवानों से 5 दिन मांगने के बाद 2 साल बड़ी बताई जाने लगी पोस्को एक्ट लगवाने वाली महिला पहलवान 

चरण सिंह राजपूत 

हाल ही में यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देखते जाओ। मतलब बृजभूषण शरण सिंह को कुछ ऐसा पता है जो उनको राहत देने वाला है। क्या वह बात पोस्को एक्ट को हटाने के लिए चल रही दिल्ली पुलिस की कवायद है। दरअसल बीजेपी सांसद और कुश्ती फेडरेशन के निर्वतमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर लगे पोस्को एक्ट के हटने की खबर बाजार में आ रही हैं। बताया जा रहा है जिस पहलवान ने अपने को नाबालिग दिखाते हुए बृजभूषण शरण पर यौन शोषण का आरोप लगाया है वह दो साल बड़ी है और वह बालिग है। तो क्या यह महिला पहलवान की जन्म तिथि के हिसाब से बालिग है। या फिर मेडिकल के हिसाब से। या फिर कुछ और है ? ऐसे में प्रश्न उठता है कि जब बृजभूषण शरण सिंह पर पोस्को एक्ट लगा है तब पहलवान की उम्र नहीं देखी गई थी क्या ? 

 कुल मिलकर यह पोस्को एक्ट ही है जिसके आधार पर बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है। पोस्को एक्ट हटने के बाद बृजभूषण शरण सिंह पर गिरफ्तारी का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। पुलिस सूत्रों के हिसाब से लड़की की उम्र 2 साल कम बताई गई थी।   

दिलचस्प बात यह है यह खबर ऐसे समय में आई है जब पहलवानों के अपने मेडलों को गंगा में बहाने से मनाने के बाद भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पहलवानों से 5 दिन का समय मांगा है। 1 जून को संयुक्त किसान मोर्चा का राष्ट्रव्यापी आंदोलन है। खाप पंचायतों ने सूद समेत पहलवानों के अपमान का बदला लेने का एलान कर दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments