Tuesday, February 18, 2025
spot_img
Homeअन्य"आप "को झटका - मुंडका  विधायक धर्मपाल लकड़ा और किराड़ी से पार्षद...

“आप “को झटका – मुंडका  विधायक धर्मपाल लकड़ा और किराड़ी से पार्षद राजेश लाला कांग्रेस में शामिल 

राजेंद्र स्वामी , दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

बाहरी दिल्ली में  आप को झटका लगा है।  आम आदमी; पार्टी के किराड़ी से पार्षद राजेश लाला और  मुंडका से विधायक धर्मपाल लकड़ा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आज दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उन्हें कांग्रेस में शामिल किया।  विधायक ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है माना जा रहा है की दोनों को ही विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार भी बनाया जा सकता है। 

गौरतलब है कि किराड़ी से विधायक ऋतू राज  का टिकट काटकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल झा को टिकट दिया है। इस बात से नाराज किराड़ी के पार्षद और कई नेता आम आदमी पार्टी को अलविदा कहकर क्यो कांग्रेस के हाथ को थाम रहें है। अनिल झा को ऋतुराज झा दो बार चुनाव हरा चुकें है। बावजूद इसके अनिल झा को आप आदमी पार्टी ने टिकट थमा दिया।  इसी बात से नाराज आप कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे है। 
मुंडका से आम आदमी पार्टी ने विधायक धर्मपाल लाकड़ा का टिकट काटकर पार्षद के पति जसबीर कराला को टिकट दिया है। इस बात से आप के कई कार्यकर्ता  नाराज है और पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगा रहे है। इनमें आप के दो पार्षद भी शामिल है। कंझावला के पार्षद तो खुलकर जसबीर कराला का विरोध भी कर चुकें है। 

इन दोनों के मैदान में आने से किराड़ी और मुंडका का चुनावी रण बहुत रोचक हो गया है। मुंडका से तीन बार बीजेपी चुनाव लड़ कर हार चुके पूर्व मेयर मास्टर आज़ाद सिंह ने भी कल पंचायत बुलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री साहिब  सिंह वर्मा के भाई मास्टर आज़ाद पार्षद गजेंद्र दराल को टिकट दिए जाने से बेहद नाराज है। दिल्ली दर्पण टीवी पर उन्होंने ऐलान किया ाकि वे किसी भी सूरत में ऐसे उम्मीदवार का साथ नहीं देंगे जिसने पार्टी और उनका अपमान किया है। मास्टर आज़ादी ने  कई  वायरल विडिओ और ऑडियो  का हवाला देकर गजेंद्र दराल पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाये तो वहीँ पार्टी पर भी पैसे देकर  देने का आरोप लगाया। 

बहरहाल बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों में ही बगावत के सुर अब तेज़ हो गए है और इसका सीधा सीधा लाभ कांग्रेस की मिल सकता है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments